फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud by pretending to pass the loan as a finance officer

Kurukshetra News: फाइनेंस का अधिकारी बताकर लोन पास करने का झांसा दे व्यक्ति से ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Fraud by pretending to pass the loan as a finance officer
इस्माईलाबाद। खुद को फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बताकर लोन पास करने का झांसा देकर शातिर ने एक व्यक्ति से 81,525 रुपये की धोखाधड़ी कर ली।
विज्ञापन

शहरवासी खुशाल सैनी ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि 29 सितंबर 2022 को उसके फोन पर एक कॉल आई, जिसमें उक्त व्यक्ति ने खुद को एक फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बताया। कहा कि आपका ढाई लाख रुपये का लोन पास हो गया है। लोन की राशि प्राप्त करने के लिए प्रोसेसिंग चार्ज देना होगा। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने अपना आईडी कार्ड भी भेजा, जिससे उसे उसकी बातों पर विश्वास हो गया और उसने 4100 रुपये उनके बताए खाते में जमा करा दिए। उसके बाद उसे एक मेल प्राप्त हुआ जिसमें लिखा हुआ था कि आपके खाते में लोन की राशि आ चुकी है जिसमें लोन की किस्त 3,533 रुपये हर महीने की दिखा रहा था और लोन सात साल का है। इस मेल के मिलने पर आरोपी ने उसे 15,860 रुपये टीडीएस जार्च के रूप में देने को कहा तो उसने सारे पैसे उनके बताए खाते में डाल दिए। उसके बाद फिर से आरोपी ने बीमा चार्ज के लिए 18,175 देने के लिए कहा। वह उनकी बातों में आ गया और रुपये उनके द्वारा बताए खाते में डाल दिए। उसके बाद आरोपी ने एनओसी चार्ज और माइक्रो चार्ज के लिए 43,390 रुपये देने को कहा तो उसने गूगल-पे के द्वारा रुपये उसे भेज दिए। उसके बाद आरोपी ने 22,500 रुपये जीएसटी चार्ज के रूप में जमा कराने की बात कही तो उसे शक हुआ और उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। उसके द्वारा सारे पैसे वापस देने की बात कही तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने इस्माईलाबाद थाने में चार अक्तूबर 2022 इसकी शिकायत दी तो उसे 1930 पर कॉल करने को कहा गया, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed