फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four procurement agencies purchased 1 lakh 27 thousand metric tons of wheat

चार खरीद एजेंसियों ने की 1 लाख 27 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
Four procurement agencies purchased 1 lakh 27 thousand metric tons of wheat
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि चार खरीद एजेंसियों ने जिला कुरुक्षेत्र मंडियों व खरीद केन्द्रों से 1 लाख 27 हजार 976 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का कार्य पूरा कर दिया है। इसमें से 23 हजार 486 मीट्रिक टन गेहूं की लिफ्टिंग का कार्य एजेंसियों द्वारा पूरा किया जा चुका है। किसानों को राज्य सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम मूल्य 1925 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से दिया जा रहा है। \tउपायुक्त ने शुक्रवार को बातचीत करते हुए कहा कि जिला कुरुक्षेत्र के सभी मंडियों व खरीद केंद्रों से सभी एजेंसियों से खरीद कार्य व उठान कार्य से सम्बंधित रिपोर्ट डीएफएससी द्वारा एकत्रित की जा रही है। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक की रिपोर्ट के आधार पर उपायुक्त ने कहा कि 23 अप्रैल 2020 तक जिला कुरुक्षेत्र के अमीन, बाबैन, भौर सैयदां, गुमथला गढु, इस्माईलाबाद, झांसा, कुरुक्षेत्र, कराह साहिब/इसाक, लाडवा, मलिकपुर, पिपली, पिहोवा, शाहाबाद, ठौल, अजराना कलां, बोधनी, किरमच, मलिकपुर, नलवी, चढुनी जाटान, बारना व थाना मंडियों से फूड सप्लाई विभाग, हैफेड, हरियाणा वेयर हाऊसिंग कोरपोरेशन एजेंसी व एफसीआई द्वारा खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। \tउन्होंने कहा कि अब तक जिला कुरुक्षेत्र मंडियों व खरीद केन्द्रों से 1 लाख 27 हजार 976 मीट्रिक टन गेहूं आवक हो चुकी है। इस आवक में से फूड सप्लाई विभाग ने 82 हजार 834 मीट्रिक टन, हैफेड ने 42662 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाऊस कोरपोरेशन ने 1939 मीट्रिक टन, एफसीआई ने 541 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का कार्य पूरा किया है। इसमें से फूड सप्लाई विभाग ने 13737 मीट्रिक टन, हैफेड ने 9085 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाऊसिंग कोरपोरेशन ने 570 मीट्रिक टन, एफसीआई ने 94 गेहूं का उठान कार्य सहित कुल 23 हजार 486 मीट्रिक टन गेंहू का उठान काय पूरा हो चुका है। \tउपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारियों व एसडीएम को निर्देश दिए गए है कि अपनी-अपनी मंडियों में मौके पर जाकर प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का मूल्यांकन करें। फील्ड में जाकर किसानों, व्यापारियों की समस्याओं को सुनें और उनका मौके पर समाधान करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अभी हाल ही में गेहूं खरीद कार्य के लिए नये मापदंड निर्धारित किए गए हैं। मापदंडों के अनुसार खरीद का कार्य पूरा करवाया जाए। इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed