फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four hours siege of Vice Chancellor and Registrar's office, Kurukshetra

चार घंटे किया कुलपति और कुलसचिव दफ्तर का घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Four hours siege of Vice Chancellor and Registrar's office, Kurukshetra
प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों से बातचीत करते कुलपति डॉ. बलदेव धीमान। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के विद्यार्थियों की पिछले नौ दिनों में एक भी मांग पूरी नहीं हुई है। विद्यार्थियोें ने बुधवार को फिर कुलपति और कुलसचिव कार्यालय का घेराव किया। यहां मांगें पूरी न होने से खफा विद्यार्थियों ने चार घंटे तक आयुष विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मामला बढ़ता देख विश्वविद्यालय प्रशासन को फिर पुलिस का सहारा लेना पड़ा। हालांकि विद्यार्थियों की जिद्द पर कुलपति और कुलसचिव ने विद्यार्थियों के बीच पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया, लेकिन विद्यार्थियों ने आंदोलन जारी रखने का एलान किया। उधर, विद्यार्थियों की हड़ताल के चलते आयुर्वेदिक कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। एक जहां ओपीडी सेवाएं प्रभावित हुई हैं, वहीं आईपीडी सेवाएं भी पूरी तरह से प्रभावित हो चुकी है।
विज्ञापन

दूरदराज से पहुंचने वाले मरीजों को उपचार नहीं मिल रहा। उन्हें बिना उपचार के ही लौटना पड़ रहा है। हालात तब तक सुधरते नजर नहीं आ रहे, जब तक विद्यार्थी धरना खत्म नहीं करते। एमबीबीएस विद्यार्थियों के समान इंटर्नशिप भत्ता तथा स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति बढ़ाने सहित अन्य लंबित मांगों के समर्थन में विद्यार्थी 19 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। विद्यार्थी अपनी मांगों पर अडिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों का कहना है कि जब आयुष विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों की समस्याओं का निवारण नहीं कर सकता तो इतना बड़ी जिम्मेदारी सरकार ने दी हुई है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई छोड़कर आंदोलन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने करने के लिए मजबूर होंगे। आरोप लगाया कि आयुष विश्वविद्यालय प्रशासन आयुर्वेद के विद्यार्थियों के साथ सौतेला व्यवहार अपना रहा है, जो सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed