{"_id":"62a10bbbf63d1507024116e7","slug":"four-cases-of-corona-found-kurukshetra-news-knl110865258","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के चार केस आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के चार केस आए सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बुधवार को कोरोना के चार नए मरीज मिले, जिससे अब पॉजिटिव केसों की संख्या 10 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि अब तक 26464 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में ओमिक्रोन वैरिएंट के 158 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए है, जिनमें से 105 मामले अभी तक सामने आए थे। वहीं कोरोना के अब तक लिए गए 730275 में से 703134 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.48 और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.68 पर है।
उन्होंने बताया कि बुधवार को चार व्यक्तियों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। इस प्रकार अब तक 26872 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है और 398 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। उधर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेड्यूल जारी किया जा रहा है, जिसके अनुसार बृहस्पतिवार को को 60 स्थानों पर वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसी के साथ 12 से 14 वर्ष के बच्चों का 53 व 15 से 18 वर्ष को 55 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा।