फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four accused of stealing transformer goods arrested

Kurukshetra News: ट्रांसफार्मर का सामान चुराने के चार आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Four accused of stealing transformer goods arrested
कुरुक्षेत्र। एक साल पहले अलग-अलग जगह से ट्रांसफार्मर का सामान चुराने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना झांसा दर्ज शिकायत में एसडीओ बिजली विभाग अजराना कलां से प्राप्त शिकायत में बताया गया था कि दो-तीन जनवरी 2023 की रात्रि को छज्जू राम निवासी अजरानी, 18-19 जून की रात्रि को सालगी राम और 23-24 जुलाई की रात्रि को माया राम निवासी मेघा माजरा के खेतों से 16 केवीए ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हो गया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी सुलेमान व मोबिन हाल निवासी मोहाली पंजाब, संदीप उर्फ सोनू हाल निवासी माजरी चौक और संजीव कुमार उर्फ संजू निवासी खड़क मंगौली पंचकूला को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में शामिल तफ्तीश कर गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत के आदेश से दोबारा कारागार भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन



भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। गोवंश की हत्या के मामले में अदालत से भगोड़ा घोषित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गालिब निवासी बेहट जिला सहारनपुर को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी गालिब सहित अन्य तीन आरोपियों को वर्ष 2014 के गोवंश हत्या मामले में एसीजेएम डॉ. नंदिता कौशिक की अदालत ने 17 फरवरी 2017 को भगोड़ा घोषित किया गया था। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर भगोड़े गालिब को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में शामिल तफ्तीश कर गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन



दुकान से चोरी करने का आरोपी पकड़ा
लाडवा। दुकान से चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अनूप उर्फ बबलू निवासी पिटारमो जिला शहजानपुर यूपी के कब्जे से चोरीशुदा 7390 रुपये बरामद हुए। पुलिस में नौ फरवरी को दर्ज शिकायत में मुकेश कुमार निवासी लाडवा ने बताया था कि वीरवार रात करीब नौ बजे वह अपनी किराने की दुकान को बंद करके घर आ गया था। अगली सुबह दुकान पर पहुंचा तो चोर दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से 7390 रुपये चोरी कर लिए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी अनूप को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed