{"_id":"66f88512b3220d1c120bf4e4","slug":"four-accused-arrested-three-snatching-incidents-solved-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-124765-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चार आरोपी गिरफ्तार, छीना-झपटी की तीन वारदात सुलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चार आरोपी गिरफ्तार, छीना-झपटी की तीन वारदात सुलझी
Sun, 29 Sep 2024 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 29 Sep 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए-एक ने छीना-झपटी की तीन वारदात को सुलझा लिया है। सीआईए ने तीन सप्ताह पूर्व सब्जी विक्रेता पर हमला कर नकदी व मोबाइल छीनने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी परमवीर उर्फ प्रिंस उर्फ गटरू, अमन कुमार उर्फ सुक्कड़ निवासी कीर्ति नगर, एकलव्य उर्फ मैंगो और सिकंदर निवासी गांधी नगर के कब्जे से छीना गया मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने दो और वारदात का खुलासा किया।
थाना कृष्णा गेट में छह सितंबर को दर्ज शिकायत में अनिल कुमार निवासी बहादुरपुरा ने शिकायत में बताया था कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। सुबह वह खेत से सब्जी लेकर मंडी में बेचने के लिए जा रहा था। करीब सवा चार बजे वह झांसा रोड पर रविदास चौक के पास पहुंचा तो अचानक छह-सात लोगों ने उसका रास्ता रोककर उस पर डंडों से हमला कर दिया था। आरोपी मारपीट करके उससे मोबाइल और करीब आठ हजार रुपये छीनकर फरार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी परमवीर. अमन, एकलव्य और सिकंदर को थीम पार्क से गिरफ्तार कर लिया है।
इनके साथ भी की थी वारदात
सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गत सप्ताह भी आरोपियों ने एक वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने अपने अन्य साथियों की मदद से 100 फुटा रोड रोड एक बाइक सवार आढ़ती को डंडा मारकर उससे बैग छीना था, जिसमें करीब 10 हजार रुपये थे। इसके अलावा पिछले ही सप्ताह आरोपियों ने रेलवे रोड से एक व्यक्ति से रुपये छीने थे। अदालत के आदेश से आरोपियों को कारागार भेज दिया गया।