फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Former sarpanch's cousin and sister-in-law died due to collision with Scorpio

स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार पूर्व सरपंच के चचेरे भाई व भाभी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 03:06 AM IST
विज्ञापन
Former sarpanch's cousin and sister-in-law died due to collision with Scorpio
पिहोवा। गुहला-चीका रोड पर गांव स्याणा सैंदा के निकट स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार पूर्व सरपंच के चचेरे भाई और भाभी की मौत हो गई। मृतक दंपती की शिनाख्त कृष्ण कुमार (51) और कृष्णा देवी वासी गांव रतनगढ़ ककराली के रूप में हुई है। मृतक कृष्ण कुमार गांव के पूर्व सरपंच का चचेरा भाई था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कृष्ण कुमार अपनी पत्नी कृष्णा देवी को दवा दिलाने के लिए बाइक पर अंबाला रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर आया था। अस्पताल से दवा लेने के बाद दोनों बाइक पर अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वे गांव स्याणा सैंदा के पास पहुंचे तो स्कार्पियो चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें पिहोवा के निजी अस्पताल लाया गया, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

एक साथ जलीं कृष्ण और कृष्णा की चिताएं, बड़े बेटे ने दोेनों को दी मुखाग्नि
हादसे में दंपती की मौत के बाद परिजनों के साथ ही पूरे गांव में मातम पसर गया। वहीं एक साथ पति-पत्नी यानी कृष्ण और कृष्णा की चिंताएं देख हर आंखें नम हो गईं। बड़े बेटे मनोज ने दोनों की चिताओं को मुखाग्नि दी, जबकि दंपती का छोटा बेटा फिलहाल विदेश में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed