{"_id":"5dfbc3128ebc3e87ff46c8eb","slug":"foreign-rupee-crime-police-fraud-kurukshetra-news-knl15704670","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख हड़पे, 6 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख हड़पे, 6 पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख हड़पे, 6 पर केस
माई सिटी रिपोर्टर
कुरुक्षेत्र। विदेश भेजने का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी कर पिता-पुत्र सहित छह लोगों द्वारा भीड़ रायतखाना जिला करनाल के रहने वाले युवक को कनाडा भेज जाने का सपना दिखाकर 22 लाख रुपये हड़पने का मामला पुलिस में दर्ज हुआ है।
गौरतलब है कि बीते माह पुलिस सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पुत्र को विदेश भेजने का सपना दिखाकर धोखाधड़ी कर समानी के रहने वाले पिता-पुत्र अनिल सुलतान सिंह, दिल्ली के रहने वाले अमरजीत, गौरव कौशल, अश्वनी कुमार,प्रिंस आदि लोगों ने उसे लाखों रुपये हड़प लिए हैं। इस मामले में इन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी घटनाक्रम में बीड़ रायतखाना के रहने वाले लाल सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत में बताया कि उसका पुत्र सचिन भी विदेश जाना चाह रहा था। वर्ष 2008 में उसकी मुलाकात इन्हीं लोगों से हुई थी। बातचीत के दौरान उसके पुत्र को विदेश भेजने का प्रलोभन देकर 22 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस अधीक्षक ने इसकी जांच इकोनॉमिक सैल को सौंपी थी। इस पक्ष में अधिकारियों ने दोनों पक्षों को अपनी बात रखने के लिए बुलाया था। सभी बयान करने उपरांत आरोप सिद्ध हो गया। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 406, 420,10.24 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।