फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Foreign Ministry also started investigation, knew the plight of the deported people

Kurukshetra News: विदेश मंत्रालय ने भी शुरू की जांच, डिपोर्ट हुए लोगों की जानी व्यथा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Foreign Ministry also started investigation, knew the plight of the deported people
कुरुक्षेत्र। अमेरिका से डिपोर्ट किए लोगों के मामले को लेकर अब विदेश मंत्रालय भी हरकत में आ गया है। मंत्रालय की टीम ने कुरुक्षेत्र में दस्तक देते हुए पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। शनिवार को टीम ने न केवल परसू राम काॅलोनी के रहने वाले पीड़ित परमजीत व जोगना खेड़ा गांव के विकास से पूरी व्यथा सुनी बल्कि संबंधित थाना एसएचओ से लेकर पुलिस अधीक्षक से भी विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

टीम अपने साथ उक्त दोनों पीड़ितों की शिकायत पर दर्ज किए गए मामलों की एफआईआर भी अपने साथ ले गई है। हालांकि इस संबंध में खुलकर कोई बताने को तैयार नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि टीम बाकी पीड़ितों से भी मुलाकात करेगी और रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपी जाएगी। वहीं स्थानीय पुलिस ने भी अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला के 14 लोगों को डिपोर्ट किए जाने की सूची पुलिस प्रशासन के पास पहुंची थी। हालांकि पुलिस की ओर से डिपोर्ट हुए लोगों के घर पर टीमें दस्तक दे रही है। पुलिस अधिकारी पीड़ितों की पूरी दास्तां सुन रहे हैं तो वहीं मौके पर ही शिकायत दिए जाने का भी विकल्प दिया जा रहा है। हालांकि अभी तक पुलिस को दो ही पीड़ितों की ओर से शिकायत दी गई है, जिनमें चनारथल रोड परसू राम कॉलोनी के परमजीत व गांव जोगनाखेड़ा के विकास शामिल है। परमजीत के साथ उसकी पत्नी व दो बच्चों को अमेरिका भेजने के नाम पर एक करोड़ 20 लाख रुपये व विकास के साथ 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय की टीम पहले परमजीत के पास पहुंची, जहां करीब आधा घंटा तक विस्तार से जानकारी ली उसके द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत की कॉपी भी साथ ली। उसके अन्य परिजनों से भी पूरे मामले पर चर्चा की गई। वहीं इसके बाद टीम थाना केयूके में ही जोगनाखेड़ा के विकास से मिली, जहां उसके द्वारा दी गई शिकायत के बाद एफआईआर की प्रति ली गई। यहीं पर टीम ने विकास से जाना कि किस तरह एजेंट ने उन्हें फंसाया और कैसे प्रताड़ना झेली। इसके बाद टीम पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी पहुंची, जहां पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला से भी चर्चा की।



अपने स्तर पर जांच कर रही विदेश मंत्रालय की टीम : एसपी
एसपी वरूण सिंगला का कहना है कि विदेश मंत्रालय की टीम अपने स्तर पर जांच कर रही है। हालांकि टीम के अधिकारी पीड़ितों के बाद थाने व फिर उनके पास भी पहुंचे थे और पूरा ब्योरा लिया है लेकिन पुलिस भी अपने स्तर पर जांच कर रही है। अभी तक पुलिस को दो पीड़ितों की ओर से शिकायत मिली है, जिनके आधार पर अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए गए हैं। बाकी पीड़ितों के पास भी पुलिस अधिकारी पहुंचे हैं। आरोपी एजेंटों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed