फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Force removed from Tukar border till further orders.

Kurukshetra News: अगले आदेश आने तक ट्यूकर बॉर्डर से हटाया फोर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Force removed from Tukar border till further orders.
कुरुक्षेत्र। पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच रोकने के लिए हरियाणा-पंजाब सीमा के ट्यूकर बॉर्डर पर तैनात फोर्स को हटा लिया गया। हालांकि फोर्स अलर्ट मोड पर है और तुरंत बॉर्डर पर पहुंच कर कार्रवाई के लिए तैयार है। साथ ही प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्था पहले से बना रखी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को किसानों का दिल्ली कूच रोकने के लिए ट्यूकर बॉर्डर पर आरएएफ (त्वरित कार्रवाई बल) के साथ पुलिस को तैनात किया गया था। हालांकि बॉर्डर पर किसानों की किसी तरह की कोई हलचल न होने पर रास्ते को बंद नहीं किया है, लेकिन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वीरवार रात को ही यहां जरूरत पड़ने पर दीवार बनाने के लिए सीमेंट व अन्य सामग्री भी पहुंचा दी गई थी।
विज्ञापन

फरवरी माह में किसानों को रोकने के लिए ट्यूकर बॉर्डर पर तगड़े इंतजाम किए गए थे। उस समय मारकंडा पुल पर किसानों को रोकने के लिए 10 फुट के अंदर कीलें, सरिए, सीमेंट के भारी ब्लॉक, बुलडोजर, रोड रोलर और बैरिकेडिंग की गई थी। करीब डेढ़ महीने के बाद रास्ते को खोला गया था। अब करीब आठ महीने बाद दोबारा किसानों को रोकने की स्थिति उत्पन्न हुई तो सरकार ने बॉर्डर पर दोबारा पहरा लगा दिया था। उधर, पंजाब की तरफ से किसानों की कोई हलचल नहीं थी। साथ ही किसानों का अगला निर्णय आने तक सरकार ने ट्यूकर बॉर्डर और अधोया से फोर्स को हटा दिया। हालांकि फोर्स को अगले आदेश आने तक पिहोवा के सामुदायिक केंद्र में रोका गया है। फोर्स को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जैसे ही बॉर्डर पर किसानों की कोई हलचल हुई तो उनको तत्पर कार्रवाई करने के तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पंजाब पुलिस का लगा हुआ नाका
बॉर्डर के दूसरी ओर पंजाब पुलिस ने भी नाका लगा रखा है। हालांकि जिला पुलिस की ओर से भी बॉर्डर पर पहले से नाका लगा हुआ है। बॉर्डर पर हालात सामान्य बने हुए हैं। पहले दिन भी प्रशासन की ओर से आवाजाही को बंद नहीं किया गया था। हालांकि पुलिस का खुफिया तंत्र बॉर्डर के हालात और किसानों की हलचल पर गुप्त रूप से नहर बनाए हुए हैं।




अगले आदेश आने तक हटाई गई फोर्स : विक्रांत
थाना सदर पिहोवा प्रभारी विक्रांत ने बताया कि उच्च अधिकारियों की ओर से बॉर्डर से पहरा हटाने के आदेश प्राप्त हुए थे। इस पर फोर्स को बॉर्डर से हटाया लिया गया है, मगर फोर्स को तत्पर कार्रवाई करने के लिए तैयार रखा है। आदेश जारी होने पर बॉर्डर पर दोबारा पहरा लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed