फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   For the first time, the government will celebrate Baisakhi festival.

Kurukshetra News: पहली बार सरकार की तरफ से मनाया जाएगा बैसाखी महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
For the first time, the government will celebrate Baisakhi festival.
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में पहली बार प्रदेश सरकार की तरफ से बैसाखी महोत्सव मनाएगी, जिसका आयोजन 13 व 14 अप्रैल को केडीबी मेला ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस बैसाखी महोत्सव में देश की परंपरागत सांस्कृतिक विरासत के झरोखे देखने को मिलेंगे। महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने आयोजन को लेकर वीरवार को बैठक की। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे। दो दिवसीय महोत्सव का मुख्य आकर्षण का केंद्र ड्रोन शो रहेगा। इस ड्रोन शो के लिए एक निजी एजेंसी को हायर किया गया है। यह एजेंसी ड्रोन शो के लिए लगभग 500 ड्रोन का प्रयोग करेंगे और आकाश में रंग बिरंगी लाइटों से बैसाखी महोत्सव के अहम लम्हों को दिखाने का अनोखा प्रयास किया जाएगा। धर्म धरा पर पहली बार जहां बड़े स्तर पर बैसाखी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, वहीं पहली बार ही कुरुक्षेत्र में ड्रोन शो देखने को मिलेगा। इस कार्यक्रम के लिए कुरुक्षेत्र ही नहीं प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को आमंत्रित किया जा रहा है। 14 अप्रैल को होने वाले ड्रोन शो का दृश्य कार्यक्रम के साथ-साथ आस पास के क्षेत्र के लोग भी देख पाएंगे।
विज्ञापन

इस वैशाखी महोत्सव में स्कूलों, कॉलेजों के कलाकारों के साथ-साथ हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की तरफ से भी बेहतरीन कार्यक्रमों की प्रस्तुति रहेगी। इसके अलावा जगह-जगह शेल्फी प्वाइंट, प्रदेश सरकार की प्रगति को दर्शाती प्रदर्शनी और 70 से ज्यादा स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed