फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   For the first time in the state, there will be lighting of lamps on 75 pilgrimages of 48 Kos.

प्रदेश में पहली बार 48 कोस के 75 तीर्थों पर होगी दीपों की रोशनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
For the first time in the state, there will be lighting of lamps on 75 pilgrimages of 48 Kos.
प्रदेश में 48 कोस के 75 तीर्थ स्थलों पर गीता जयंती के दिन 14 दिसंबर को लाखों दीपक एक साथ जगमगाएंगे। ये दीपक अयोध्या की तर्ज पर ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर रोशन किए जाएंगे। इन दीपों की रोशनी से ब्रह्मसरोवर के पावन तट सहित सभी तीर्थ जगमगा उठेंगे। इनकी रोशनी सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे विश्व में पहुंचेगी। इसके लिए शहर की समाजसेवी संस्थाओं सहयोग कर रही हैं। इस इतिहास को बनाने के लिए विशेष टीम को बुलाया गया है। टीम ने ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर, सन्निहित सरोवर सहित 75 तीर्थों पर लाखों दीप जलाने की रूपरेखा भी तैयार कर ली है। ये जानकारी उपायुक्त मुकुल कुमार ने दी। उपायुक्त दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार देर सायं लघु सचिवालय के सभागार में सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दीपोत्सव कुरुक्षेत्र ही नहीं महोत्सव के साथ देश-विदेश से जुड़े लाखों लोगों के लिए एक विशेष दिन होगा। समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे और परंपरा अनुसार दीपदान भी करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रत्येक संस्था को ब्रह्मसरोवर के घाटों पर एक निश्चित स्थान दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए नोडल अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इससे दीपोत्सव में संस्थाओं के साथ समन्वय बनवाने की जिम्मेवारी एसडीएम पिहोवा सोनू राम की लगाई गई है। इस मौके पर एडीसी अखिल पिलानी, एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, सीईओ अनुभव मेहता, एसडीएम सोनू राम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
ये संस्थाएं कर रही हैं दीपोत्सव में सहयोग
दीपोत्सव में भारत विकास परिषद, विश्व हिंदू परिषद, वात्सल्य वाटिका, जिओ गीता, सनातन धर्म गौशाला, सैनी समाज सभा, मानवतावादी संस्थान, राई धर्मशाला, श्री स्थाणु सेवा मंडल, श्री थानेश्वर मंदिर, वेद पाठशाला, बैरागी धर्मशाला, गुरु रविदास सभा, धानक समाज, कश्यप धर्मशाला सहयोग कर रही है। इसके अलावा प्रजापति धर्मशाला, पूर्वांचल महासभा, वैश्य धर्म महासभा, अग्रवाल महासभा, जयराम विद्यापीठ, गायत्री परिवार, डोनर्स फाउंडेशन, सर्वे भवंतु, पांचाल धर्मशाला की ओर से दीप जलाए जाएंगे। वहीं चैतन्य परिवार, गुर्जर धर्मशाला, राधा-कृष्ण सेवा परिवार, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, ब्राह्मण धर्मशाला, प्रेरणा संस्था, मुल्तान सभा, इस्कॉन, ब्रह्मपुरी आश्रम, अग्रवाल वैश्य, पाल गडरिया समाज, वेद पाठशाला सहित अन्य संस्थाओं ने स्वेच्छा से दीपोत्सव में प्रशासन का सहयोग करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed