फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   For the first time in the International Gita Mahotsav, cultural windows will be seen on 75 pilgrimages of 48 Kos.

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहली बार 48 कोस के 75 तीर्थों पर नजर आएंगे सांस्कृतिक झरोखे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
For the first time in the International Gita Mahotsav, cultural windows will be seen on 75 pilgrimages of 48 Kos.
अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में सोमवार को लघु सचिवालय में राज्यपाल द्वारा गठित की कमेटी की बैठक हुई। जिसमें महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। एडीसी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में कुरुक्षेत्र के साथ 48 कोस में आने वाले 5 जिलों के 75 तीर्थ स्थलों पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने योजना तैयार की गई है। इसके अनुसार हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग और हरियाणा कला परिषद के संयुक्त तत्वाधान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। हरियाणा पैवेलियन पुरुषोत्तमपुरा बाग में भी 50 लोक कलाकार हरियाणवी लोक कला के रंग बिखेरेंगे। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए 2 से 19 दिसंबर तक प्रस्तुत किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए कलाकारों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

इससे पहले एडीसी अखिल पिलानी ने हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय बसीन, मुख्यमंत्री के प्रचार ओएसडी गजेंद्र फोगाट, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र पटियाला से आए अधिकारी राजेश बस्सी से महोत्सव के लिए फाइनल किए जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में फीडबैक रिपोर्ट ली। एडीसी ने कहा कि महोत्सव में 48 कोस में आने वाले कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत जिलों के 75 तीर्थों पर हरियाणा कला परिषद व हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की तरफ से कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इस महोत्सव में 2 से लेकर 19 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर के घाटों पर एनजेडसीसी की तरफ से कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं 9 से 14 दिसंबर तक महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों में पुरुषोत्तमपुरा बाग में सुबह और सायं कालीन सत्र में एनजेडसीसी के कलाकार प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा हरियाणा पैवेलियन में भी लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति 9 से 14 दिसंबर तक की जाएगी। इन सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पवित्र ग्रंथ गीता, महाभारत और आजादी के अमृत महोत्सव तथा लोक संस्कृति विषय को शामिल किया जाएगा। इस मौके पर केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सीईओ केडीबी अनुभव मेहता, केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी, विजय नरूला, एनजेडसीसी के अधिकारी राजेश बस्सी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed