फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Food supply minister inspected FCI godowns and collected samples

Kurukshetra News: एफसीआई गोदामों का खाद्य आपूर्ति मंत्री ने किया निरीक्षण, भरवाए सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Food supply minister inspected FCI godowns and collected samples
कुरुक्षेत्र। अमीन रोड पर स्थित एफसीआई गोदामों में वीरवार को अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच शाम को उस समय खलबली मच गई जब अचानक ही खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के राज्यमंत्री राजेश नागर निरीक्षण के लिए पहुंचे। राज्यमंत्री ने अलग-अलग गोदामों में जाकर चावलों की नमी और अन्य व्यवस्थाओं को जांचा। वहीं अलग-अलग स्टैग से चावलों के छह से सात सैंपल भरवाए। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


राज्यमंत्री जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद गोदाम पर पहुंचे थे। उन्होंने एफसीआई के एक ही परिसर में बने अलग-अलग गोदामों में चावलों के स्टैग का निरीक्षण किया। अधिकारियों से चावलों के स्टॉक, रख रखाव, नमी, चावलों को खराब होने से रोकने के लिए किए गए ट्रीटमेंट सहित अन्य व्यवस्थाओं की फीडबैक ली। इस चेकिंग के दौरान अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। राज्यमंत्री राजेश नागर ने अलग-अलग गोदाम से चावलों के स्टैग से कई सैम्पल भी लिए और चावलों के लगे स्टैग का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने इस दौरान बताया कि एफसीआई द्वारा वर्ष 2023-24 व 24-25 के सीजन के दौरान नौ लाख मीट्रिक टन चावल की खरीद की थी। इस समय एफसीआई के गोदाम में लगभग सात लाख 50 हजार चावल के कट्टïे रखे हुए हैं। इन गोदामों को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इसलिए गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया है और चावलों के सैंपल भी भरे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां-जहां भी शिकायतें मिलेंगी उस शिकायत के आधार पर गोदामों की जांच की जाएगी। अगर कहीं भी किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। राज्यमंत्री ने कहा कि पुराने चावलों का वितरण करने के निर्देश एफसीआई के अधिकारियों को दिए गए हैं। इस पुराने स्टॉक का वितरण करने के बाद आने वाले सीजन में नए चावल को रखने में दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed