Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Follow the rules of road safety: Aman

रोड सेफ्टी के नियमों का करें पालन : अमन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Follow the rules of road safety: Aman
पिहोवा। स्कूल बस चालक और परिचालकों की अल्कोहल चेकिंग के लिए स्कूल संचालक व अधिकारी अपने स्कूल स्तर पर प्रतिदिन चेक करवाया जाए। यदि कोई परिचालक और चालक अल्कोहल सेवन में मिला, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

ये निर्देश उपमंडल अधिकारी नागरिक अमन कुमार ने दिए। वे वीरवार को अपने कार्यालय में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी और रोड सेफ्टी बैठक में उपस्थित स्कूल व प्रशासन के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


एसडीएम ने रोड सेफ्टी मीटिंग में विभिन्न स्कूलों की वाहन से संबंधित समस्याएं सुनी। इनमें स्कूलों के एग्जिट साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, बिजली के खभों, सड़कों पर गड्ढे सहित अन्य समस्याओं पर फीडबैक लिया गया। उन्होंने कहा कि सभी निजी और सरकारी स्कूलों की बसों में महिला परिचालक कर्मचारी का लाइसेंस होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरारती तत्व जो गल्र्स स्कूल के पास छुट्टी के समय मौजूद रहते हैं, उनके वाहनों को इम्पाउंड करने के आदेश पुलिस विभाग को दिए। उन्होंने कहा कि आरटीओ पुलिस डिपार्टमेंट के सहयोग से बच्चों के लिए रोड सेफ्टी से संबंधित जागरूकता अभियान स्कूलों में चलाए जाएंगे। प्राइवेट स्कूलों के परिचालकों और चालकों के रिफ्रेशर कोर्स भी समय-समय पर करवाने के आदेश दिए गए।
रोड सेफ्टी इंचार्ज शेर सिंह ने जानकारी दी कि पिहोवा शहर के अंदर छह कैमरे मंजूर किए जा चुके हैं, जिसका कार्य करवाया जा रहा है। इस अवसर पर पिहोवा तहसीलदार आदित्य रंगा, जोगिंदर इंस्पेक्टर आरटीए कुरुक्षेत्र, शेर सिंह ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज, नायब तहसीलदार हरि ओम तथा सभी स्कूलों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


स्कूल बसों को लेकर इन नियमों की पालना जरूरी
एसडीएम ने कहा कि स्कूली बसों के संचालन को लेकर कई नियम बनाए गए हैं। इनमें स्कूल वाहनों के ड्राइवर के पास 5 वर्ष के अनुभव के साथ वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए, वैध केंडेक्टर-एटेंडेंट लाइसेंस, चालक और परिचालक की नेम प्लेट लाइसेंस नंबर के साथ उनकी वर्दी पर होनी चाहिए, वाहनों का रजिस्ट्रेशन और फिटनेस प्रमाण पत्र, रूट परमिट की अनुमति, मापदंड के अनुसार बसों का रंग पीला, इंश्योरेंस, पॉल्यूशन प्रमाण पत्र, वाहनों में मापदंडों के अनुसार स्पीड गवर्नर और जीपीएस लगा हो और ठीक से कार्य कर रहा हो, अग्निशमन यंत्र लगा हो, वाहनों के हॉर्न चालू हालत में हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed