फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Folk artists are the true guardians of the state's culture: Dharamvir

लोक कलाकार प्रदेश की संस्कृति के हैं सच्चे प्रहरी : धर्मबीर

Sun, 31 Aug 2025 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 31 Aug 2025 03:44 AM IST
विज्ञापन
Folk artists are the true guardians of the state's culture: Dharamvir
कुरुक्षेत्र। हरियाणा की लोकसंस्कृति में रागनी एक महत्वपूर्ण कला है। पाश्चात्य संस्कृति के कारण युवा वर्ग में हरियाणवी रागनी धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है। पुराने समय में रागनी केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं थी, बल्कि समाज में चेतना लाने के लिए रागनी गायन किया जाता था। यह विचार हरियाणा पशुधन बोर्ड के अध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर ने हरियाणा कला परिषद द्वारा कला कीर्ति भवन में आयोजित रागनी कार्यक्रम में व्यक्त किए। वे यहां मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कला परिषद की ओर से साप्ताहिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा के ख्याति प्राप्त तथा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित रागनी गायक प्रेम सिंह देहाती ने हरियाणवी रागनियों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम से पूर्व हरियाणा कला परिषद के कार्यालय प्रभारी धर्मपाल गुगलानी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का आगाज प्रेम सिंह देहाती ने ईश्वर वंदना से किया, जिसमें रखियों रख्यिो जी लाज हमारी, कृष्ण मुरारी रागनी के माध्यम से प्रेम सिंह देहाती ने भगवान कृष्ण की महिमा का गुणगान किया। इसके बाद चार दिन की चमक चांदनी करले जो करना, फेर बुढ़ापा बैरी आवे दुख पड़े भरना जैसी रागनी के माध्यम से जीवन के सच को उजागर किया। प्रेम सिंह ने एक के बाद एक रागनी से खूब समां बांधा। श्रोताओं की डिमांड पर प्रेम सिंह द्वारा मटरु की बिजली का मंडोला तथा दादा लख्मी जैसी फिल्मों में गाई गई रागनियों तथा लोकगीतों को भी प्रेम सिंह ने श्रोताओं की नजर किया। हरियाणा की रागनी न केवल मनोरंजन का एक सशक्त माध्यम रही है, बल्कि समाज सुधार की दिशा में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed