{"_id":"6771b1e19e529c51bd00f5f7","slug":"fog-increased-the-problems-of-drivers-cold-winds-tormented-them-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-129193-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कोहरे ने बढ़ाईं वाहन चालकों की मुश्किलें, सर्द हवाओं ने सताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कोहरे ने बढ़ाईं वाहन चालकों की मुश्किलें, सर्द हवाओं ने सताया
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर जमा पड़ा पाला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। पिछले दो दिनों की बारिश के बाद रविवार को घना कोहरा छा गया, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। कोहरे और ठंडी हवाओं के चलते लोग अपने घरों में ही दुबके रहे तथा हीटर और अलाव का सहारा लेते नजर आए। मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस तक रहा।
तीसरे दिन भी सूर्य देव के दर्शन नहीं हो पाए। कोहरा पड़ने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। वाहन चालकों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने के लिए दोगुना समय लग रहा है। अल सुबह से ही छाए कोहरे से पारदर्शिता दस मीटर ही रही और सर्द हवाओं ने परेशान किया। हालांकि दिन में करीब 12 बजे तक हल्का कोहरा रहा। ऐसे में शाम के समय फिर कोहरा छाने लगा, जिसके चलते वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लोगों ने दिनभर गर्म कपड़े पहने रखे।
कोहरे के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी सप्ताह में न्यूनतम तापमान में आैर गिरावट होने की संभावना है। आगामी दिनाें में भी बादल छाए रहने के आसार हैं। जिले में शुक्रवार से रविवार तक औसतन 17 एमएम बारिश हुई। सबसे अधिक पिहोवा में 28 और सबसे कम लाडवा में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर कर्म चंद का कहना है कि जिले में ज्यादा बारिश नहीं हुई है, जिसके चलते किसानों की ओर से भी फसल खराब होने से संबंधित कोई शिकायत नहीं मिली है। इस बारिश से जिले में फसलों को फायदा हुआ है साथ ही मौसम भी साफ हो गया। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक मौसम में आई नमी का गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा, लेकिन अन्य सब्जियों को नुकसान की आशंका है।
बढ़ी मरीजों की संख्या
एलएनजेपी अस्पताल के फिजीशियन डॉ. शैलेंद्र ममगाईं ने कहा कि बढ़ती ठंड के चलते खांसी, जुकाम, निमोनिया तथा स्किन के प्रभावित होने के मरीजों की संख्या बढ़ी है। शुरुआती ठंड को अक्सर अभिभावक नजरअंदाज कर देते हैं जबकि ऐसे समय में सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसे में गर्म कपड़ों से बचाव करें तथा संतुलित भोजन लें। उन्होंने सांस रोगियों को घर में रहने की सलाह दी तथा सुबह-शाम की सैर न करने के लिए कहा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि बढ़ती सर्दी दिल के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकती है।