{"_id":"659717fca0cfbfbc3f026ceb","slug":"fog-increased-the-problem-the-speed-of-vehicles-slowed-down-on-the-roads-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-11514-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, सड़कों पर वाहनों की गति हुई धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, सड़कों पर वाहनों की गति हुई धीमी
Fri, 05 Jan 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 05 Jan 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में वीरवार को फिर से कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरे में दृश्यता पांच मीटर से कम रहने के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और घने कोहरे से यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहा। पारा लुढ़कने से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा। वहीं शीतलहर से ठिठुरन बढ़ गई और सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। सुबह के समय घने कोहरे के चलते रेलगाड़ियां भी पूरी तरह से प्रभावित रही। कोहरे के कारण करीब दो रेलगाड़ियां रद्द भी रही।
कृषि वैज्ञानिक सीबी सिंह का कहना है की बढ़ती सर्दी के चलते किसानों को अपनी फसलों में कम मात्रा में पानी देना चाहिए, जिससे की फसलों में ज्यादा नमी न हो और फसलें खराब न हो। जबकि बढ़ती सर्दी का असर आलू, मटर और सरसों की फसलों पर पड़ने की संभावना है। इसके अलावा गेहूं की फसल को बढ़ी सर्दी से विशेष फायदा मिलेगा, जिससे गेहूं की फसल की पैदावार अच्छी होगी।