फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fog deepens again, temperature may rise today

Kurukshetra News: फिर गहराई धुंध, आज बढ़ सकता है तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Fog deepens again, temperature may rise today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिले में एक दिन की हल्की राहत के बाद सोमवार को धुंध फिर से गहराई। ऐसे में सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। दोपहर के समय धूप निकलने से तापमान बढ़ा लेकिन हवा चलने से ठिठुरन बनी रही। सोमवार को सुबह अन्य दिनों की अपेक्षा धुंध का असर ज्यादा रहा।
मौसम विशेषज्ञ ने मंगलवार को तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। दिसंबर माह समाप्त होने से पहले ही धुंध गहराने से सुबह के समय दृश्यता कई बार शून्य रह चुकी है। सोमवार को धुंध बढ़ने से सुबह के दृश्यता 10 मीटर रही।
विज्ञापन

रविवार को धुंध से लोगों को कुछ राहत मिली थी लेकिन सोमवार को अल सुबह ही धुंध गहराने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। वहीं दिनभर हवा चलने से ठिठुरन बनी रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा। हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। दोपहर के समय निकली धूप हवा चलने से बेअसर रही। धूप निकलने से लोगों को कुछ समय के लिए धुंध से राहत मिली लेकिन शाम को साढ़े पांच बजे ही धुंध का असर फिर से बढ़ा जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हुई। बलाना निवासी 50 वर्षीय सुरेश ने बताया कि ठंड बढ़ने से जहां आवाजाही के साथ दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। पहले वह सुबह पांच बजे उठकर सैर के लिए जाता था लेकिन अब सर्दी के साथ धुंध भी बढ़ने लगी है जिससे वह अब करीब साढ़े छह बजे सैर के लिए जाने लगा है। इस समय भी धुंध इतनी होती है कि आस-पास के क्षेत्र ही मुश्किल से नजर आता है। सोमवार को दिन में धूप निकली लेकिन वह तेज हवा के कारण बेअसर रही। पूरा दिन हाथ-पैर ठिठुरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि मंगलवार को तापमान बढ़ सकता है। उसके बाद फिर से तापमान में कमी आ सकती है। पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के आस-पास रह सकता है। लोगों को धुंध के बढ़ते प्रभाव में वाहन चलाते समय अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए और वाहनों की गति कम रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed