फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Floral tributes paid to Bharat Ratna Late Gulzari Lal Nanda on his death anniversary

Kurukshetra News: भारत रत्न स्व गुलजारी लाल नंदा की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Floral tributes paid to Bharat Ratna Late Gulzari Lal Nanda on his death anniversary
कुरुक्षेत्र। समारोह में संबो​धित करते स्वामी ज्ञानानंद व मंचासीन अन्य अ​धिकारी। स्वयं
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्थित भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा सदाचार स्थल पर उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। विवि और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में स्वामी ज्ञानानंद ने नंदा जी के जीवन, तपस्या और आध्यात्मिक मूल्यों को भारतीय संस्कृति की महान धरोहर बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा भारतीय ज्ञान परंपरा के अद्वितीय साधक रहे, जिन्होंने निस्वार्थ कर्म, सत्यनिष्ठा और भारतीय आध्यात्मिक विचारधारा को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने 1966 की उस ऐतिहासिक घटना का उल्लेख किया जब नंदा जी गो हत्या बंदी की मांग के लिए दिल्ली आए और संतों पर बल प्रयोग का विरोध करते हुए गृह मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था। स्वामी ने कहा कि गुलजारी लाल नंदा भारतीय इतिहास में एक संतस्वभाव, निष्काम कर्मयोगी और आदर्श नेता के रूप में अमर रहेंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, विधायक अशोक अरोड़ा, जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल सहित अनेक विशिष्ट व्यक्तियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्य वक्ता अरुण पराशर ने कहा कि गुलजारी लाल नंदा का जीवन सादगी, ईमानदारी और करुणा की शिक्षा देता है। कुलसचिव प्रो. वीरेंद्र पाल ने कहा कि संतों और गुरुओं का सम्मान करने वाले विनम्र व्यक्तित्व थे। उन्होंने गुरु तेग बहादुर के आदर्शों का भी स्मरण किया। जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने नंदा जी के सरल स्वभाव, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रहित में उनके महत्वपूर्ण योगदान के बारे में बताया। इस मौके पर निदेशिका प्रो. शुचिस्मिता, डॉ. रामचंद्र सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed