फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five years imprisonment for three convicts of attempt to murder

Kurukshetra News: हत्या की कोशिश करने के तीन दोषियों को पांच-पांच साल कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Five years imprisonment for three convicts of attempt to murder
कुरुक्षेत्र। ढाई साल पहले युवक पर चाकू से कई बार हमला करके हत्या की कोशिश करने के मामले में अदालत ने तीन लोगों को दोषी करार दिया है। अदालत ने अजय उर्फ अज्जू, विशाल व करण निवासी पलवल को पांच-पांच साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने तीनों पर 60-60 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जिला उप न्यायवादी चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदीप निवासी स्याणा सैंदा ने अपने बयान में बताया था कि 13 जनवरी 2021 को शाम करीब आठ बजे वह अपने भाई देबू व देबू के साले महेंद्र सिंह के साथ हमीरा फार्म पर चिकन काॅर्नर की दुकान पर चिकन लेने गए थे। इस दुकान के बाहर अज्जू अपने दोस्त करण व विशाल के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान अज्जू उसके भाई देबू के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अज्जू, करण व विशाल उनके साथ हाथापाई करते हुए मारपीट करने लगे। तभी अज्जू ने चाकू से उसके भाई देबू राम पर कई हमला कर दिया था। आरोपी ने उसके भाई पर चाकू से कई बार किए थे। शोर मचाने पर आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। उसने खून से लथपथ अपने भाई को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया था। थाना सदर पिहोवा में केस दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

इस मामले की नियमित सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश आराधना साहनी की अदालत ने गवाहों व सबूतों के आधार पर अजय, विशाल व करण को विभिन्न धाराओं के तहत दोषी करार देते हुए पांच-पांच साल कारावास व 60-60 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना न भरने पर दोषियों को छह-छह महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed