फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five students of the university USM got jobs with a package of Rs 7.20 lakh.

Kurukshetra News: विवि यूएसएम के पांच छात्रों को 7.20 लाख पैकेज पर नौकरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Five students of the university USM got jobs with a package of Rs 7.20 lakh.
। कुरुक्षेत्र ।कुवि के यूएसएम विभाग के चयनित छात्र और शिक्षक। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (यूएसएम) विभाग के पांच विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कंपनी प्लान रियल्टी में 7.20 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में जशनदीप कौर, रीतू शर्मा, कीर्ति सैनी, दीप्ति गुसाईं और भूमि जैन शामिल हैं। इन सभी ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल मित्तल ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण है। यूएसएम हमेशा छात्रों को उद्योग के अनुरूप तैयार करने पर ध्यान देता है और ऐसी सफलताएं अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनती हैं। विभाग के अनुसार इस सफलता में प्राध्यापकों के मार्गदर्शन, नियमित प्रशिक्षण सत्र, मॉक इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन और व्यक्तित्व विकास कार्यक्रमों की अहम भूमिका रही है। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ. विवेक कुमार ने कहा कि विभाग का उद्देश्य छात्रों को शैक्षणिक के साथ-साथ व्यावसायिक रूप से भी सक्षम बनाना है।

। कुरुक्षेत्र ।कुवि के यूएसएम विभाग के चयनित छात्र और शिक्षक। संवाद

। कुरुक्षेत्र ।कुवि के यूएसएम विभाग के चयनित छात्र और शिक्षक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed