फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five shooters from Kaithal arrested with weapons, car recovered

Kurukshetra News: कैथल के पांच शूटर हथियारों के साथ गिरफ्तार, कार बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Five shooters from Kaithal arrested with weapons, car recovered
कुरुक्षेत्र। सीआईए-2 की टीम ने कैथल जिले के मटौर गांव से आए लोगों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर के निर्देश पर एक बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन


चैतन्य आइलेट्स सेंटर पर गोलीबारी के बाद संचालक से विदेश में बैठे गैंगस्टर ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न मिलने पर बौखलाया गैंगस्टर शहर में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पकड़े गए आरोपी सरगना के द्वारा बताए ठिकाने की रेकी कर रहे थे। पुलिस को शक है कि आरोपियों के तार चैतन्य आइलेट्स पर हुई फायरिंग से जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक गहलोत ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 12 सितंबर को कैथल के पीडल गांव के 19 वर्षीय राहुल व राजीव ने चैतन्य आईलेट्स सेंटर पर गोलीबारी की थी, जिन्हें एसटीएफ व सीआईए दो की टीम ने 18 सितंबर की देर रात मुठभेड़ में घायल होने के बाद काबू कर लिया था। दोनों फिलहाल अस्पताल में उपचार चल रहा है। वारदात के बाद विदेश में बैठे गैंगस्टर ने रंगदारी मांगी थी। पैसा न मिलने पर कैथल के मटौर गांव के अभिषेक उर्फ गोलू, गुरदीप सिंह, दीपक, विक्रम सिंह व मोहित को दोबारा वारदात को अंजाम देने के लिए शहर भेजा था। इनके पास से चार कट्टे, चार कारतूस व एक कार बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईए-2 की टीम को सूचना मिली थी कि एक आरोपी विदेश में रहकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अपने गैंग के दूसरे सदस्यों से वारदात करवाता है। उसके एक कार में पांच आरोपी बिना लाइसेंस के हथियारों व एंयुनिशन लेकर देवीलाल पार्क के पास खड़े हैं, जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। टीम देवीलाल पार्क की पार्किंग के पास पहुंची, जहां एक कार (एचआर-64ए-6161) खड़ी दिखाई दी। टीम ने कार में बैठे पांचों आरोपियों को काबू किया। आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

सातों आरोपी एक ही गैंग से जुडे़ : एएसपी ने बताया कि पुलिस ने जब इनका रिकार्ड खंगाला तो सातों आरोपी एक ही गैंग से जुड़े मिले हैं और यह सब कैथल जिले के पीडल व मटौर गांव के


ही मिले। सभी 19 से 22 वर्ष की उम्र के बीच के है। इनमें से एक बीए पास व बाकी सब 12वीं तक स्कूल गए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह सातों सेंटर वाले मामले में शामिल थे या नहीं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह वारदात को कहां अंजाम देने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed