फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five jaundice patients found in Chakravarti Mohalla

Kurukshetra News: चक्रवर्ती मोहल्ले में मिले पीलिया के पांच मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Five jaundice patients found in Chakravarti Mohalla
कुरुक्षेत्र। चक्रवर्ती मोहल्ले में हर 10वां मरीज इन दिनों उल्टी, दस्त और पीलिया का शिकार है। इसके पीछे दूषित पानी की आपूर्ति ही मानी जा रही है जिसकी शिकायत मोहल्लेवासियों ने स्वास्थ्य विभाग को दी है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन के निर्देश पर मंगलवार को टीम ने क्षेत्र की जांच की, जहां पांच लोग पीलिया से पीड़ित पाए गए। टीम ने मौके से पानी के 22 सैंपल लिए जिनमें से 21 सेंपल फेल मिले। वहीं पानी के पांच बीटी (बैक्टरोलोजिकल) सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पानी की लीकेज की वजह से ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने लिखा जनस्वास्थ्य विभाग को पत्र :
पीने के पानी में आ रही समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जनस्वास्थ्य विभाग को पत्र लिख क्षेत्र में पानी की लीकेज को दुरुस्त करने को कहा है। ताकि आमजन को पीने के पानी से होने वाली बीमारी से समय रहते बचाया जा सके। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि लीकेज बंद होगी और स्वच्छ पानी की आपूर्ति होगी, तभी लोग स्वस्थ रह सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने किया लोगों को जागरूक :
टीम ने आमजन को जागरूक करते हुए पीने के पानी को उबाल कर ठंडा करने के बाद ही पीने को कहा है।
खाने-पीने की वस्तुओं को ढककर रखें, खाना खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धोकर ही खाना खाएं। साफ-सफाई का ध्यान रखें व यदि किसी को पीलिया, उल्टी-दस्त के लक्ष्ण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें। उन्हें स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया।

तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में इंजीनियर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृति प्रस्तुति देती

तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में इंजीनियर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृति प्रस्तुति देती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed