फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five-day inter-university men's basketball competition in Kuvi from today

Kurukshetra News: कुवि में पांच दिवसीय अंतर विवि पुरुष बाॅस्केटबाॅल प्रतियोगिता आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Five-day inter-university men's basketball competition in Kuvi from today
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल मैदान में सोमवार से उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय पुरुष बाॅस्केटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा बतौर मुख्यातिथि करेंगे। इस प्रतियोगिता में करीब 86 टीमों के एक हजार खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। ये प्रतियोगिता पांच दिन तक चलेगी, जिसमें 200 प्रशिक्षक और अन्य अधिकारी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पांच दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के लिए सभी तरह की व्यवस्थाएं चकाचक कर दी गई हैं।
विज्ञापन

कुवि खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा ने बताया कि कुवि में 25 से 30 नवंबर तक उत्तर क्षेत्र अंतर विवि पुरुष बाॅस्केटबाॅल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। उत्तर क्षेत्र अंतर विवि प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ी दो से पांच दिसंबर तक राजस्थान के जयपुर में मणिपाल विवि में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विवि बाॅस्केटबाॅल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed