फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five arrested on charges of assault and hooliganism

Kurukshetra News: मारपीट व हुड़दंगबाजी के आरोप में पांच गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Five arrested on charges of assault and hooliganism
कुरुक्षेत्र। ​कुवि के संगीत विभाग के साथ मारपीट करने के आरोपियों को काबू किए हुए पुलिस टीम। प्र
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एक संगीत विभाग के छात्र विशाल के साथ मारपीट और विवि परिसर में हुड़दंगबाजी के आरोप में थाना केयूके पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात के समय इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी, डंडे और अन्य हथियार बरामद किए हैं। पीड़ित विशाल ने मंगलवार को दी शिकायत में बताया कि वह विभाग के बाहर दोस्तों के साथ खड़ा था। उसी समय एक तेज रफ्तार में आई काली स्कॉर्पियो कार में सवार 10-12 युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज कर रास्ते से हटने को कहा। जब विशाल ने आपत्ति जताई, तो वे उतर पड़े और डंडे-बिंडों व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। विशाल ने भागकर जान बचाई जबकि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल विशाल जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

शिकायत पर थर्ड गेट चौकी टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए करनाल जिले के जांबा गांव के राजीव, रतन उर्फ ऋतिक, सागर, सचिन व कैथल जिला के खनोदा गांव के प्रिंस को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वाहन व हथियार जब्त कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।

कुरुक्षेत्र। कुवि के संगीत विभाग के साथ मारपीट करने के आरोपियों को काबू किए हुए पुलिस टीम। प्र

कुरुक्षेत्र। कुवि के संगीत विभाग के साथ मारपीट करने के आरोपियों को काबू किए हुए पुलिस टीम। प्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed