कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में कृष्ण उर्फ़ काका वासी महादेव मोहल्ला, तुषार वासी डोगरा गेट हिसार, नीरज वासी चौटाला मोहल्ला, मनीष कुमार वासी थानेसर व सुरेश कुमार वासी शेखों मोहल्ला को गिरफ्तार कर एक लैपटॉप, 10 मोबाइल फ़ोन, एलईडी व तीन कैलकुलेटर सहित अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह, उप निरीक्षक शरणजीत, मुख्य सिपाही कृष्ण कुमार व एसपीओ गुरदेव सिंह की टीम गस्त व अपराध की तलाश में अनाज मंडी सलारपुर रोड पर मौजूद थी। गुप्त सूचना के आधार पर कृष्ण, तुषार, नीरज, मनीष कुमार व सुरेश को जगह सरेआम मसीता हाउस थानेसर में एक मकान से क्रिकेट मैच पर सट्टा लगते हुए काबू किया।