{"_id":"6802b941e4056515ee034272","slug":"first-referral-unit-will-be-set-up-in-ladwa-by-may-15-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-134426-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: लाडवा में 15 मई तक बनेगी फर्स्ट रेफरल यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: लाडवा में 15 मई तक बनेगी फर्स्ट रेफरल यूनिट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा में 15 मई तक फर्स्ट रेफरल यूनिट बनाने की योजना है। फर्स्ट रेफरल यूनिट के 27.50 लाख रुपये के उपकरणों को उपलब्ध करवाने के लिए सरकार को सूची बनाकर भेजी गई है। सरकार द्वारा शीघ्र ही यह उपकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा में उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
जल्द ही सामुदायिक केंद्र पर स्त्री रोग विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया व बाल रोग विशेषज्ञ की सेवाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा में उपलब्ध करवा दी जाएंगी। ऐसा होने पर ऑपरेशन से प्रसव करने की सेवा भी उपलब्ध हो जाएगी।
ये विचार मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि लाडवा सरकारी अस्पताल में ब्लड स्टोरेज सेंटर से संबंधित कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश से इस संस्था में इस माह भी दो चिकित्सक एक महिला व एक पुरुष चिकित्सक आपातकालीन तथा अन्य सेवाएं देने के लिए जनहित में लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
मरीजों के हित के लिए दवाई वितरण तथा पंजीकरण कार्य क्षेत्र के बाहर स्पेशल शेड लगाया गया है, जिससे मरीजों को सुविधा उपलब्ध हो रही है। तीन एयर कंडीशनर व एक वाटर कूलर भी विशेष रूप से लगवा दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि मात्र पिछले पांच महीने में इस चिकित्सालय में डिजिटल एक्स-रे मशीन तथा मरीजों की खून जांच के लिए विशेष उपकरण भी लगवा दिए गए हैं। आम जनता से अपील की कि वह ज्यादा से ज्यादा सरकारी अस्पताल लाडवा में आकर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं। इस मौके पर संस्था के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. कृष्णकांत, डॉ. जसविंदर, महिला चिकित्सा अधिकारी डाॅ. कनिका, औषधि कारक राजेश, नर्सिंग ऑफिसर हरेंद्र सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।