फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   First merit list of BA and BCA of Kuvi IIHS released

Kurukshetra News: कुवि आईआईएचएस के बीए और बीसीए की पहली मेरिट सूची जारी

Thu, 04 Jul 2024 07:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 04 Jul 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
First merit list of BA and BCA of Kuvi IIHS released
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटिग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज ने बीए व बीसीए में नए सत्र के लिए दाखिले की पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। बीए की सूची में नाम के बाद विद्यार्थियों को फिजिकल काउंसलिंग के लिए चार और पांच जुलाई को पहुंचना होगा। इसके अलावा बीसीए के विद्यार्थियों को पांच जुलाई को फिजिकल काउंसलिंग के लिए पहुंचना होगा। ये जानकारी लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुवि आईआईएचएस की वेबसाइट पर उपलब्ध बीए की मेरिट सूची के मुताबिक क्रम संख्या 1 से लेकर 250 तक के अभ्यर्थियों को चार जुलाई फिजिकल काउंसलिंग के लिए पहुंचना होगा और 251 से लेकर 460 तक के अभ्यर्थियों को कमरा संख्या 26 में फिजिकल काउंसलिंग में हिस्सा लेना होगा। विद्यार्थी को संबंधित मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। इसके बाद दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को सात जुलाई तक फीस जमा करानी होगी। बीसीए में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को फिजिकल काउंसलिंग के लिए पांच जुलाई को कमरा संख्या 101 में उपस्थित होना होगा। काउंसलिंग में रिपोर्ट करने का समय साढ़े आठ बजे रखा गया है।
विज्ञापन


बॉक्स
बीए व बीसीए की मेरिट सूची का विवरण
आईआईएचएस में बीए ऑल इंडिया जनरल की पहली मेरिट सूची 108.4 से शुरू होकर 100.4 तक, हरियाणा जनरल की 100.4 से 92 पर, ऑल इंडिया जनरल ईडब्ल्यूएस 96.8 से 95 पर, हरियाणा ईडब्ल्यूएस की 95 से शुरू होकर 92 तक, हरियाणा एससी की 96.8 से 94.2 तक, हरियाणा डी-एससी 96.6 से 91.2, हरियाणा बीसीए 96.8 से 92.8, हरियाणा बीसी बी 96.8 से 82.4 तथा डीए, ईएसएम और एफएफ की मेरिट सूची 94 से 78 पर समाप्त हुई है। बीसीए ऑल इंडिया जनरल की मेरिट सूची 105.2 से शुरू होकर 99.8 पर, ऑल इंडिया ईडब्ल्यूएस 99.2, हरियाणा जनरल 99.8 से 97.8, हरियाणा ईडब्ल्यूएस 97.4 से 96.8, हरियाणा बीसीए 97.8 से 95.4, बीसीबी 97.4 से 94.6, हरियाणा एससी 97.8 से 94.2, हरियाणा डीएससी 96.4 से 92.2 तथा दिव्यांग श्रेणी की मेरिट 84.8 से शुरू होकर 54.2 पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed