फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   First meeting of Kuntiya Executive after the elections

Kurukshetra News: चुनाव के बाद कुंटिया कार्यकारिणी की हुई पहली बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
First meeting of Kuntiya Executive after the elections
कुरुक्षेत्र। बैठक के दौरान कुंटिया प्रधान सहित अन्य पदा​धिकारी एवं सदस्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) नव-निर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में चुने गए सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का आपस में परिचय करवाया गया।
विज्ञापन

प्रेस सचिव जगदीप सिंह ने बताया कि निर्वाचन के बाद कुंटिया की ये पहली औपचारिक बैठक हुई। ये बैठक कुंटिया कार्यालय में साढ़े 11 बजे हुई। बैठक संचालक महासचिव रविंद्र तोमर ने कहा की सभी साथी मिलजुल कर कुंटिया का भरपूर सहयोग करेंगे व कुंटिया की लंबित पड़ी मांगों को एकजुट होकर पूरा करवाने के लिए भरसक प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते कुंटिया प्रधान राजवंत कौर ने कहा की समस्त कार्यकारिणी मिलजुल कर एक टीम क रूप में काम करेंगी, जिस पर सभी सदस्यों ने एकजुट होकर अपनी सहमति जताई। इस मौके पर वरिष्ठ उप-प्रधान चंद्रपाल, उप-प्रधान राकेश कुमार, सह-सचिव मनीष बाल्दा, कैशियर विकास कांतिवाल सहित कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed