फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   First installment given to beneficiaries for housing

Kurukshetra News: आवास के लिए लाभार्थियों को मिली पहली किस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
First installment given to beneficiaries for housing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले के 3575 पात्र लाभार्थियों को 45 हजार रुपये की प्रथम किस्त की राशि डीबीटी के माध्यम से जारी की गई।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विरेंद्र चौधरी ने अधिकारियों की एक बैठक के दौरान दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत कुल 3575 पात्र लाभार्थियों को 45 हजार रुपये की प्रथम किस्त जारी की गई।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के हर गरीब के सिर पर छत के सपने को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवारों के जीवन स्तर को सुधारने में मील का पत्थर साबित हो रही है। हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत जिन परिवारों के पास मकान बनाने के लिए जमीन नहीं है उन्हें 100-100 गज के प्लाट वितरित कर रही है, जिससे वह परिवार भी अपने पक्के घर के सपने को साकार कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में कुल 6721 आवेदनों में से अभी तक 3575 पात्र लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जिनको योजना के तहत एक लाख 38 हजार की कुल अनुदान राशि में से आज प्रथम किस्त 45 हजार के रूप में प्रदान की जा रही है। जिससे गरीब परिवारों को पक्के घर का सपना साकार हो रहा है।

मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के नोडल अधिकारी विकास चौधरी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ने कहा कि इस योजना के तहत जिला कुरुक्षेत्र की सिरसला, मेहरा एवं तंगौली कुल तीन ग्राम पंचायतों का चयन किया गया था। जिसमें खंड ईस्माइलाबाद की तंगौली पंचायत के 49 लाभार्थी, खंड पिपली की ग्राम पंचायत सिरसला के 45 एवं खंड लाडवा की पंचायत मेहरा के 92 लाभार्थी पात्र पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed