फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   First I will let 25 thousand youth join and then I will take oath.

Kurukshetra News: पहले 25 हजार युवाओं को ज्वाइनिंग दूंगा फिर शपथ लूंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
First I will let 25 thousand youth join and then I will take oath.
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन कांग्रेस के भर्ती रोको गैंग ने भी युवाओं की भर्ती रुकवाने में कसर नहीं छोड़ी। जब भी भर्ती हुई तभी रोडे अटकाए, लेकिन भाजपा युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी रही। हाल ही में हमने 25 हजार युवाओं की भर्ती करनी थी। सब कुछ तैयार था बस एक क्लिक में 25 हजार युवा नौकरी ज्वाइन कर लेते लेकिन कांग्रेस के भर्ती रोको गैंग ने यहां भी रोड़ा अटकाया और चुनाव आयोग में शिकायत करके यह भर्ती रुकवा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अपने परिवार लाडवा के सामने वादा करते हैं कि आठ तारीख को जब रिजल्ट आएगा तो सबसे पहले इन 25 हजार युवाओं की ज्वाइनिंग करवाऊंगा, ज्वाइनिंग के बाद ही सीएम पद की शपथ लूंगा।
विज्ञापन


सवालों से भाग रहे हुड्डा



मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैंने कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा से कुछ सवाल किए थे। हुड्डा उन सवालों के जवाब नहीं दे रहे, वे भाग रहे हैं। जनता भी उन सवालों के जवाब चाहती है। हुड्डा जनता को बताएं कि क्यों युवाओं को बिना रुपये और बिना सिफारिश के नौकरी नहीं दी जाती थी। दामाद को खुश करने के लिए क्यों किसानों की जमीन हड़पी, क्यों किसानों को मुआवजे के 2-3 रुपये के चेक दिए। हुड्डा बताएं कि कितनी फसल एमएसपी पर कितनी फसलें खरीदी। कितने लोगों का इलाज फ्री में करवाया। ऐसे बहुत से सवाल हैं जिनका जवाब हुड्डा कांग्रेस किसी के पास नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed