फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Firing on liquor contractor in Kurukshetra due to rivalry, bullet hit car, accused fired two rounds

Kurukshetra: शराब ठेकेदार पर रंजिश को लेकर फायरिंग; कार में लगी गोली, आरोपियों ने किए दो राउंड फायर

Fri, 22 Dec 2023 02:20 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 22 Dec 2023 02:20 PM IST
सार

रविंद्र पाल सिंह निवासी कौलापुर ने बताया कि वह दीपा लाडवा-समालखा के नाम से जारी शराब के ठेकों में बगैर रिकॉर्ड के साझेदार है। 21 दिसंबर को वह अपने दोस्त सुरेंद्र सिंह निवासी चनारथल के साथ अपनी वर्ना कार में सवार होकर ईशरगढ़ ठेके से कौलापुर गांव जा रहा था। इस दौरान आरोपियों ने राहुल उर्फ शंका ने उसे जान से मारने की नीयत से रिवाल्वर/पिस्टल से उस पर फायर कर दिया।

विज्ञापन
Firing on liquor contractor in Kurukshetra due to rivalry, bullet hit car, accused fired two rounds
फायरिंग का फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र के कौलापुर गांव के नजदीक शराब ठेकेदार की कार पर कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही शराब ठेकेदार ने कार को वापस मोड़कर अपनी जान बचाई। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। वहीं इस हमले के बाद से ठेकेदार और उसका परिवार डरा हुआ है। शिकायत पर पुलिस ने सात युवकों को नामजद करते हुए उनके अन्य साथियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


थाना सदर में दर्ज शिकायत में रविंद्र पाल सिंह निवासी कौलापुर ने बताया कि वह दीपा लाडवा-समालखा के नाम से जारी शराब के ठेकों में बगैर रिकॉर्ड के साझेदार है। 21 दिसंबर को वह अपने दोस्त सुरेंद्र सिंह निवासी चनारथल के साथ अपनी वर्ना कार में सवार होकर ईशरगढ़ ठेके से कौलापुर गांव जा रहा था। शाम करीब सवा सात बजे वह साहिल खान के फार्म हाउस के पास पहुंचे तो राहुल कुमार उर्फ शंका, सोनू नैन, साहिल खान, साहिल फातिरमन, अमन, विक्की जज, सुमित लाठर ने अपने अन्य 5-7 साथियों के साथ गेट के पास खड़े थे।
विज्ञापन


वह कुछ समझता तभी राहुल उर्फ शंका ने उसे जान से मारने की नीयत से रिवाल्वर/पिस्टल से उस पर फायर कर दिया। यह गोली चालक साइड की खिड़की में जाकर लगी। फायरिंग होते ही उसने एकदम ब्रेक लगाकर कार को रोक दिया। एकदम कार रोकने से उसका साथी सुरेंद्र कार के डैशबोर्ड के टकरा गया और उसे चोटें भी लगी। तभी सोनू नैन ने एक राउंड और फायर कर दिया। उसने तुरंत कार को वापस मोड़ लिया और पिपली की तरफ चल दिया। वहीं सुरेंद्र कार से नीचे उतरकर खेतों की तरफ भाग गया। गनीमत रही इस हमले में वह और उसका दोस्त सुरेंद्र बाल-बाल बच गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed