फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Firing in Kurukshetra Haryana crime

Haryana Crime: फिर गोलियों की गूंज से गूंजी सीएम सिटी, बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने दो जगह की अंधाधुंध फायरिंग

Mon, 15 Sep 2025 10:16 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी कुरुक्षेत्र Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 15 Sep 2025 10:16 AM IST
सार

बीती रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक बार फिर दहशत फैलाई। इन बदमाशों ने देर रात करीब एक बजे दो अलग-अलग स्थानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

विज्ञापन
Firing in Kurukshetra Haryana crime
बदमाशों ने की फायरिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

सीएम सिटी लाडवा में बीती रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक बार फिर दहशत फैलाई। इन बदमाशों ने देर रात करीब एक बजे दो अलग-अलग स्थानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। पहली घटना बस अड्डे के पास स्थित एक शराब ठेके पर हुई, जहां बदमाशों ने तीन राउंड फायर किए। इसके बाद वे नगर पालिका बाजार की ओर भागे और वहां एक घर के बाहर एक और राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


गोलीबारी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। बताया जा रहा है कि शराब ठेके पर फायरिंग के समय ठेकेदार कुछ देर पहले ही अपने घर के लिए निकल चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रणधीर सिंह, थाना प्रभारी जगदीश टामक और सीआईए की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए हैं और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
गोलीबारी की आवाज सुनकर गहरी नींद में सो रहे स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। डीएसपी रणधीर सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाडवा में शराब ठेके पर गोलीबारी की वारदात कोई नई नहीं है। हाल ही में भी एक शराब ठेके पर फायरिंग की कोशिश की गई थी, जिसमें विदेशी तार जुड़े होने के संकेत मिले थे। इसके अलावा तीन दिन पहले थानेसर में आईलेट्स सेंटर पर हुई फायरिंग के आरोपी भी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस का कहना है कि वे सुराग जुटा रहे हैं, लेकिन अभी तक मामले में कोई सफलता नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें: हरियाणा में डॉक्टर पर बदमाशों ने की फायरिंग: पेट के आर-पार हुई गोली, सैर पर निकला था डॉक्टर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed