फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Firing on doctor in Kaithal Haryana Crime news

हरियाणा में डॉक्टर पर बदमाशों ने की फायरिंग: पेट के आर-पार हुई गोली, सैर पर निकला था डॉक्टर

Sun, 14 Sep 2025 11:36 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी कैथल Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 14 Sep 2025 11:36 PM IST
सार

स्कूटी पर आए बदमाशों ने सैर पर निकले डॉक्टर को गोली मार दी। गोली पेट के आर-पार हो गई है। फिलहाल डॉक्टर को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। डिटेल में पढ़ें खबर..

विज्ञापन
Firing on doctor in Kaithal Haryana Crime news
एमबीबीएस डॉक्टर पर फायरिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

शहर के सेक्टर-21 में रविवार देर शाम को खाना खाने के बाद घर से सैर के लिए निकले एमबीबीएस डॉक्टर प्रतीक को बदमाशों ने गोली मार दी। डॉक्टर को गोली मारने आए बदमाश स्कूटी पर सवार थे। गोली डॉक्टर के पेट के आर-पार निकल गई। फिलहाल डॉक्टर की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


हादसे में घायल डॉक्टर प्रतीक कुमार सेक्टर-19 के रहने वाले हैं और शाम को करीब सात बजे सैर करने के लिए सेक्टर-21 में गए हुए थे। वहां पर अज्ञात स्कूटी सवार युवक ने उन पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि गोली डॉक्टर के पेट में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। डॉक्टर को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर डीएसपी मुख्यालय वीरभान मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। वहीं, जांच के लिए एफएसएल की टीम भी पहुंची व साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया गया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

पैसों के लेन-देन में मारी गोली

जानकारी के अनुसार, थूआ गांव निवासी डॉक्टर प्रतीक कालीरमण पर गोली चलाने में बूढ़ाखेड़ा निवासी जितेंद्र का नाम सामने आया है। जितेंद्र की कैथल अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। डॉक्टर के पिता गुलाब सिंह, जो प्रिंसिपल पद से रिटायर हो चुके हैं, उसने अपनी रिटायरमेंट की राशि प्रतीक के परिवार को सूद पर दी थी। उनके पैसों के लेन-देन को लेकर लंबे समय से चला विवाद, अब गोलीकांड तक पहुंच गया।

प्राथमिक जांच में पता चला कि प्रतीक कुमार ने एमबीबीएस की डिग्री की हुई है और वह शाहाबाद के आदेश अस्पताल में इस समय प्रैक्टिस कर रहे थे। उनका किसी युवक के साथ पैसों का लेनदेन था, जिसके चलते उस पर गोली चलाई गई। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस सीआईए 1 व 2 की टीम में मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल आरोपी मौके से फरार है। पुलिस की ओर से मामले की आगामी जांच की जा रही है। वहीं, देर शाम पीड़ित परिवार के घर पर ताला लगा मिला। पुलिस टीम रात को ही पीजीआई रवाना हुई। पीड़ित के परिवार की ओर से बयान के आधार पर कुछ कहा जा सकता है। - गीता रानी, एसएचओ सिटी

ये भी पढ़ें: हरियाणा में दिल्ली की युवती से दुष्कर्म: पीड़िता ने लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप, केस दर्ज


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed