फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   fire

जिम ट्रेनर का अपहरण कर गन्ने के खेत में ले जाकर मारी गोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
fire
fire - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। शहर के एक जिम ट्रेनर को कार में जबरन डालकर उसे खेतों की तरफ ले जाया गया, जहां एक गन्ने के खेत के समीप उतारकर उसके ऊपर फायरिंग की गयी। फायरिंग की घटना में एक गोली युवक के बाजू तो एक कमर में लगी जिससे वह बेहोश हो गिर गया। बताया गया है कि आरोपी उसे मरा समझकर मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया गया है। इधर पुलिस ने इस वारदात में शामिल एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

बताया गया है कि बोस्टम जिम के 29 वर्षीय ट्रेनर स्थानीय न्यू कॉलोनी वासी योगेश कुमार उर्फ योगी पुत्र सुरेश कुमार सोमवार रात को करीब साढ़े 12 बजे अपने दोस्त अजीत कुमार के पास पटियाला बैंक कॉलोनी में जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उसने रिश्ते में भाभी लगने वाली महिला से बात की थी। बताया गया है कि इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी भी हुई थी। वहीं इसके तुरंत बाद योगेश उस महिला के घर पहुंचा था। बताया गया है कि जब योगेश उस घर के पास पहुंचा तो वहां गली में एक गाड़ी खड़ी हुई थी, एक युवक उस गाड़ी के पास खड़ा, जबकि दूसरा युवक गाड़ी के अंदर बैठा था। बताया गया है कि योगेश जिस महिला से मिलने गया था वह घर के गेट खड़ी थी। योगेश ने पुलिस जो बयान दिया है, उसके अनुसार महिला ने गाड़ी में सवार युवक को इशारा किया। महिला से संकेत मिलते ही इन युवकों ने योगेश को जबरन गाड़ी में बैठाया और पटियाला बैंक कॉलोनी से उसका अपहरण कर अमीन रोड की ओर ले गये। अमीन रोड पर कुछ दूर जाने के बाद गाड़ी में सवार एक युवक ने पटियाला बैंक कालोनी निवासी उक्त महिला को भी अमीन रोड पर आने को कहा। कुछ देर बाद उक्त महिला एक लड़के के साथ अपनी एक्टिवा पर आई और वह भी उस गाड़ी में सवार हो गई, जिसमें योगेश को अपहरण करके डाला हुआ था। इसके बाद गाड़ी लेकर यह लोग रेलवे फाटक की ओर गये, जहां रेलवे फाटक बंद था, यहां इन्होंने योगेश के दोनों फोन छीन लिये और गाड़ी में सवार दोनों युवकों ने योगेश को धमकाते हुए कहा कि हम तेरे लिये ही आए हैं और तेरा काम तमाम करके ही अब यहां से जाएंगे। इसके तुरंत बाद इन्होंने गाड़ी को गन्ने के खेत की ओर बढ़ा दिया, जहां जाकर इन्होंने योगेश को गाड़ी से नीचे उतारा और उस पर फायरिंग की। बताया गया है कि इस फायरिंग में योगेश के की कमर, बाजू और पेट पर गोलियां लगी हैं। गोलियां लगने के बाद योगेश को मरा हुआ समझ कर महिला सहित चारों गाड़ी में बैठकर फरार हो गये। बताया गया है कि लहूलुहान हालत में कुछ देर तक वह खेत में पड़ा रहा और हमलावरों के जाने के बाद वह खेतों से पैदल चलते हुए अमीन रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा। जहां जाकर उसने किसी व्यक्ति के फोन से अपने दोस्त आमू को काल की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। बताया गया है कि इस जानकारी के लिये ही उसका दोस्त आमू मौके पर पहुंचा और उसे पहले नगर के गुलजारी लाल नंदा स्थित एक प्राईवेट अस्पताल ले गये थे। बताया गया है कि उक्त प्राईवेट अस्पताल से योगेश को कुरुक्षेत्र के सलारपुर रोड स्थित अग्रवाल अस्पताल ले जाया गया था, यहां से भी योगेश को जिला के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल भेजा गया। यहां सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि योगेश का कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में तड़के 4 बजकर 20 मिनट पर रजिस्ट्रेशन हुआ था।
विज्ञापन

फिर यहां की फायरिंग
बताया गया है कि योगेश पर फायरिंग व कातिलाना हमले की सूचना मिलते ही उसके दोस्त ने परिवार व अन्य दोस्तों को इस घटनाक्रम की जानकारी दी थी, जिसके बाद काफी संख्या में लोग पटियाला बैंक कालोनी में एकत्रित हो गये थे, क्योंकि योगेश को मरा हुआ जान कर यह गाड़ी में सवार तीनों युवक एवं महिला अपने
विज्ञापन
विज्ञापन

पटियाला बैंक कालोनी स्थित घर पर पहुंच गये थे। मगर लोगों के वहां पहुंचते ही यह अपने घर के बाहर आए और फायरिंग करते हुए गाड़ी लेकर फरार हो गये।
बैंक कॉलोनी से फरार होते समय बाइक में लगाई आग
पटियाला बैंक कालोनी में फायरिंग कर भागते समय यह लोग घर के बाहर खड़ी अपनी एक हीरो होंडा सप्लेंडर मोटर साइकिल में भी आग लगा गये। इन्होंने मोटर साइकिल में आग क्यों लगाई, हमलावर पहले से किसी और बड़ी आपराधिक वारदातों में भी संलिप्त हैं? इन सभी बातों का सुराग लगाने के लिये पुलिस जुटी है। बहरहाल सीन आफ क्राइम की टीम ने दोनों घटनास्थलों पर जाकर मुआयना किया और सैंपल लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। घायल योगेश के भाई संजय कुमार ने चंडीगढ़ से फोन पर सिर्फ इतना ही बताया कि योगी की हालत गंभीर है। उसके पेट,कमर और बाईं बाजू पर गोली लगी है।

इन चार के खिलाफ एफआईआर
जांच अधिकारी धर्मवीर ने बताया कि इस मामले में योगेश कुमार उर्फ योगी के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने सोनिया, कुणाल, नीतेन और मनबीर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस ने टीम गठित की है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी को कोई सुराग नहीं लग सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed