{"_id":"6546ac7b5716e5cd42046428","slug":"fire-broke-out-in-two-shops-at-midnight-loss-worth-lakhs-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-8080-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आधी रात को दो दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आधी रात को दो दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आग से राख हुआ दुकान में रखा सामान।
कुरुक्षेत्र। झांसा रोड पर भद्रकाली मंदिर चौक के नजदीक देर रात दो दुकानों में अचानक आग लग गई, जिससे दुकान में रखा सेनेटरी का लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदारों ने दुकानों से अपना सामान भी निकाल लिया। आग पर काबू पाया गया तो सभी ने राहत की सांस ली।
संदीप जांगड़ा ने बताया कि उनकी झांसा रोड पर सेनेटरी और हार्डवेयर की दुकान है। दुकान के ऊपर ही उसने अपना घर बना रखा है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह हर रोज की तरह दुकान बंद कर घर आ गया था। रात करीब 12 बजे उसे नीचे से धुआं उठता दिखाई दिया। इसी दौरान एक धमाका हुआ, जिसे देखने के लिए वह घर से बाहर आया तो उसे उसकी दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया।
उसने अपने परिवार को पड़ोसी की छत पर उतारा और दमकल विभाग को सूचना दी। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, मगर तब तक दुकान में रखा सेनेटरी का सामान जलकर राख हो चुका था। बताया कि आग के कारण दुकानों पर स्थित घर को भी नुकसान पहुंचा है। लेंटर में दरारें पड़ गईं तथा दीवारें भी क्षतिग्रस्त हुई। फिलहाल लग रहा है कि शायद शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। आग से उसका करीब 45 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।