फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fire broke out in the house due to short circuit, goods burnt

Kurukshetra News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सामान जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the house due to short circuit, goods burnt
लाडवा। घर में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास करते दमकल कर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। बरोट गांव में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने से घर में रखे फ्रीज, टीवी, बेड, जेवर, कपड़े सहित अनाज की टंकी भी आग की भेंट चढ़ गई।
फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर में रखा पूरा का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के समय पूरा परिवार किसी निजी काम से बाहर गया हुआ था। ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

अशोक कुमार निवासी बरोट ने बताया कि वह अपने निजी काम से बाहर गया हुआ था। उसके चाचा सुरेश कुमार व ग्रामीणों ने फोन कर उसे घटना के बारे में जानकारी दी। पीड़ित के चाचा सुरेश कुमार ने बताया कि दोपहर के समय उन्हें अपने भतीजे अशोक कुमार के घर से धुआं उठता दिखाई दिया। जब तक वह तथा अन्य पड़ोसी कुछ समझ पाते, आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। उसने घटना की सूचना उप दमकल विभाग लाडवा को दी। उप दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सरपंच धर्म बीर सिंह ने बताया कि पीड़ित अशोक कुमार लाडवा में एक फोटो स्टेट की दुकान पर काम कर अपने परिवार का गुजर बसर करता है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने से पीड़ित अशोक का घर पूरी तरह आग की भेंट चढ़ गया है। इतना ही नहीं पीड़ित के पास तन पर पहनने के लिए कोई कपड़ा भी नहीं बचा है और न हीं खाने के लिए अनाज। पूर्व सरपंच सहित ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मदद करने की गुहार लगाई है।

लाडवा। घर में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास करते दमकल कर्मी। संवाद

लाडवा। घर में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास करते दमकल कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed