फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   FIR lodged for fraud of Rs 25 lakh in the name of investment

Kurukshetra News: निवेश के नाम पर 25 लाख की ठगी की प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for fraud of Rs 25 lakh in the name of investment
कुरुक्षेत्र। 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाली कंपनी से जुड़ा एक और मामला पुलिस के पास पहुंचा है। कैथल जिले के गांव सजूमा के जमींदार पवन कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि निवेश के लालच में उनसे करीब 25 लाख रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन

पवन कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में गौरव राणा और राम शरण उनसे मिले और खुद को एक कंपनी का संचालक बताकर निवेश का लालच दिया। आरोपियों ने दावा किया कि 18 महीने के निवेश पर हर महीने चार से छह प्रतिशत रिटर्न मिलेगा और कंपनी जमीन खरीदकर माइनिंग का कार्य करेगी। पवन और उनके साथी ने शुरुआती समझौते के बाद अलग-अलग समय पर करीब 25 लाख रुपये कंपनी में निवेश किए।
विज्ञापन

आरोपियों ने पवन के नाम पर ट्रस्ट वाॅलेट बनवाया और रकम को डॉलर में बदल दिया। पवन को डिजिटल वाॅलेट की जानकारी नहीं थी और उन्होंने आरोपियों के बताए अनुसार कार्य किया। शुरू में उन्हें चार प्रतिशत ब्याज मिलता रहा, जिसे वे डॉलर से रुपये में परिवर्तित करते थे लेकिन कुछ ही महीनों में लाभ बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पवन ने आरोपियों से सवाल किया, तो उन्हें कहा गया कि कंपनी ने जमीन खरीदी है और रेट बढ़ने पर पैसा मिलेगा। संदेह होने पर पवन ने जांच की तो पता चला कि कंपनी के नाम पर न तो कोई जमीन है और न ही माइनिंग का कोई काम हो रहा है। कंपनी के दफ्तर पर जाने पर ताला लगा मिला और उनका डिजिटल वाॅलेट भी बंद कर दिया गया। शिकायत के आधार पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed