फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Film festival giving global recognition to Haryanvi cinema

Kurukshetra News: हरियाणवी सिनेमा को वैश्विक पहचान दिला रहा फिल्म महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Film festival giving global recognition to Haryanvi cinema
कुरुक्षेत्र। हरियाणवी परिधान पहने महिलाएं रही केंद्र बिंदु। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित आठवें हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सांस्कृतिक रंगों के साथ हरियाणवी सिनेमा और संगीत की गूंज सुनाई दे रही है। महोत्सव में देश-विदेश की फिल्मों के प्रदर्शन के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन




महोत्सव में अभिनेता, निर्देशक, सिनेमेटोग्राफर, गायक, निर्माता और पर्दे के पीछे काम करने वाले कलाकार सभी एक ही मंच पर एकत्रित हुए हैं। इससे सिनेमा के हर पहलू को करीब से समझने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन




कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. आबिद अली ने कहा कि पूरे हरियाणा में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ही ऐसा संस्थान है, जहां इस स्तर का अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य विश्वविद्यालयों में भी फिल्म महोत्सव होते हैं लेकिन वे अधिकतर जोनल स्तर तक सीमित रहते हैं, जबकि विवि का यह महोत्सव राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि इस मंच के माध्यम से छात्रों से लेकर हरियाणा के स्थानीय कलाकार, बॉलीवुड के अभिनेता और अंतरराष्ट्रीय कलाकार एक साथ भाग ले रहे हैं जिससे यह महोत्सव एक बड़े सांस्कृतिक संगम के रूप में उभर रहा है।

आज पहुंचेंगे बड़े सितारे, दिए जाएंगे पुरस्कार
महोत्सव निदेशक धर्मेंद्र डांगी ने बताया कि महोत्सव के समापन अवसर पर अवार्ड समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ फिल्मों, कलाकारों और संस्कृति में योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

इस मौके पर मशहूर हरियाणवी गायक मासूम शर्मा, जगबीर राठी और अंजलि राघव अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं अनूप जलोटा, अमिता नांगिया, अवतार गिल, निशा शर्मा और राम मेहर महला जैसे कलाकार भी मौजूद रहेंगे।


आज होंगी ये फिल्में प्रदर्शित
हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के तहत 28 मार्च को लघु फिल्में बैंड, बाजा और सितारा, निखिथ-ए मिडनाइट जर्नी और साइलेंट साइज का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा हरियाणवी फीचर फिल्म चिड़िया एक बार फिर से दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed