फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   film festival, award ceremony, harana short film festival, kurukshetra

सीताराम और सतपाल को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Mon, 17 Apr 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Mon, 17 Apr 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
film festival, award ceremony, harana short film festival, kurukshetra
film festival award ceremony - फोटो : अमर उजाला

मूलरुप से जिला जींद के नरवाना वासी बॉलीवुड एक्टर सीताराम पांचाल और सतपाल पखर पुरिया को चार दिवसीय हरियाणा अंतरराष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने पहुंचे खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज ने पांचाल और सतपाल के अलावा जहां कलिया परूमल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तथा रसिका दुग्गल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड दिया, वहीं वहीं कलाकारों को भी सम्मानित किया। वहीं अगले 6 माह में कुरुक्षेत्र में ही बाल फिल्म महोत्सव के आयोजन की घोषणा के साथ यह उत्सव चौथे दिन धूमधाम से संपन्न हुआ।  

विज्ञापन


इस अवसर पर कर्णदेव कंबोज ने कहा कि हरियाणा की संस्कृति बेहद अनोखी और निराली है। इस प्रदेश की माटी के कण-कण में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के कलाकार पले बढे़ हैं। इस प्रकार के कलाकार हरियाणा की संस्कृति और साहित्य को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है और राज्य सरकार प्रदेश की संस्कृति और कला को विशेष महत्व दे रही है।
विज्ञापन


फिल्म फेस्टिवल में इन्हें मिला सम्मान
ज्युरी के सदस्यों रामपाल बलहारा, प्रोफेसर मेहर रंजन पात्रा, जालंधर दूरदर्शन के निदेशक जगजीवनराम  के साथ कलाकारों को 51 से ज्यादा अलग-अलग श्रेणी के अवार्ड देकर सम्मानित किया। इनके अलावा राज्यमंत्री ने उपायुक्त सुमेधा कटारिया को सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाने पर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त डीआईपीआरओ देवराज सिरोहीवाल ने फिल्मी कलाकार सतीश कोल को 50 हजार रुपये की राशि भेंट कर सम्मानित किया। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने बताया कि शार्ट प्रोफेशनल की श्रेणी में बेस्ट फिल्म का अवार्ड 93 नाट आउट को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ कहानी का अवार्ड ओसे पैंदे को मिला। बेस्ट सिनेमा ओटोग्राफी का अवार्ड खोजी, नशेड़ी फिल्म को सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक के लिए जेपी कौशिक अवार्ड, ब्लयूज फिल्म से मानवासवी निरूपंमा को सर्वश्रेष्ठ आर्ट डायरेक्शन, ब्लयूज फिल्म (विभू) के राघव को सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग एक्टर, ओसे पैंदे की अनमोल कौर को सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग एक्ट्रेस, बैग्गरस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म अवार्ड, जानकी फिल्म को सर्वश्रेष्ठ सोशल फिल्म अवार्ड, सिक्योरटी फिल्म को सर्वश्रेष्ठ ज्युरी फिल्म अवार्ड, पीजा एमएमएस को सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर ज्युरी फिल्म का अवार्ड, सिक्योरटी फिल्म के मोहम्मद खान को सर्वश्रेष्ठ एक्टर ज्युरी अवार्ड, लीला फिल्म की रूना चौधरी को सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस ज्युरी अवार्ड, इनएंड एब्ब हर्ट फिल्म को सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री, इसी फिल्म के अक्षय के जोशी को बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड, स्वाद फिल्म के आशिश को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार अवार्ड, एमएमएस पिजा की प्रतिभा शर्मा को सर्वश्रेष्ठ टीम वर्ग अवार्ड, हैल ओ हैलो फिल्म को स्पेशल मैनशनट ज्युरी अवार्ड से नवाजा गया है।

आहिल विला सैला फिल्म को सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक वीडियो अवार्ड
उन्होंने बताया कि आहिल विला सैला फिल्म को सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक वीडियो अवार्ड, इसी फिल्म के विरेंद्र ज्योति को सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर का अवार्ड, बाय गॉड फिल्म के कुलबीर व लक्ष्य को मेल सर्वश्रेष्ठ सिंगर अवार्ड, नील पाखी फिल्म की रूणा चौधरी को फीमेल बेस्ट सिंगर अवार्ड, छोरा हरियाणा का फिल्म से सुरेश भाना को सर्वश्रेष्ठ लिरिक अवार्ड, आहे मिला सैला को बेस्ट सिनेमा आटोग्राफी अवार्ड, नील पाखी को बेस्ट म्यूजिक अवार्ड, यार अलबेला के हिम्मत कुरार को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, ताल दरिया की आस्था सांवत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, लव चंडीगढ़ के राज गुज्जर को बेस्ट एक्टर ज्युरी अवार्ड, इक जौगन की अंजलि राघव को सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस ज्युरी अवार्ड, साली आजा अटारियां को स्पेशल मैनशंट अवार्ड ज्युरी, अधां मीह के अमित को ज्युरी अवार्ड फार म्यूजिक वीडियो, हुस्ना फिल्म को ज्युरी अवार्ड पर म्यूजिक फिल्म से नवाजा गया है।


शार्ट स्टूडर की श्रेणी में एंटोनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म
उन्होंने बताया कि शार्ट स्टूडर की श्रेणी में एंटोनी फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, इसी फिल्म के सायरस नेसवद को सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर, बारेफिट इम्प्रैसन के मुकेश मुसफिर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, दायरा फिल्म की सोनिया सहारण को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, दायरा फिल्म को सर्वश्रेष्ठ स्टोरी अवार्ड, एंटोनी फिल्म को सर्वश्रेष्ठ सिनेमा ऑटोग्राफी, दायरा फिल्म को सर्वश्रेष्ठ आर्ट डायरेक्शन, बेरिफिट के अजय तनवर को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, दायरा फिल्म से फूलमति को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री अवार्ड, दायरा फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म ज्युरी, दायरा फिल्म को सर्वश्रेष्ठ डायरेक्शन ज्युरी अवार्ड और मैरिज बाजार फिल्म को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र अवार्ड से नवाजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed