फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fighting during Panchayat land bidding, case against three

Kurukshetra News: पंचायती जमीन की बोली के दौरान मारपीट, तीन पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Fighting during Panchayat land bidding, case against three
इस्माईलाबाद। पंचायती जमीन की बोली के दौरान हुई मारपीट में एक व्यक्ति के घायल होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल के भाई की शिकायत पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जसविंदर सिंह वासी जलबेहड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि 20 मई को पंचायती जमीन की बोली होनी तय हुई थी। जिसके चलते इच्छुक व्यक्ति माता वाला स्थान पर गांव जलबेहड़ा में एकत्रित हुए थे। मौके पर पंचायत सेक्रेटरी और सरपंच भी मौजूद थे। सब कुछ शांति से चल रहा था इसी दौरान जैसे ही उसका भाई गुरबक्श सिंह बोली देने लगा तो उसी समय हरबिलास पूरी, राम सिंह, कुलदीप सिंह ने बोली को रोकने का प्रयास किया और धमकाया कि जो पंचायत की जमीन की बोली देगा उसके साथ मारपीट करने की धमकी दी। इस बात का विरोध करने पर इन तीनों ने उसके भाई पर लाठी, डंडे और लातों से हमला कर जख्मी कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। चोट लगने पर वे घायल को पिहोवा के सरकारी अस्पताल ले गए जहां से डाॅक्टर ने स्थिति को देखते हुए उसके भाई को कुरुक्षेत्र एलएनजेपी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed