फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Festival and Saras Fair started with Havan on Saraswati banks

Kurukshetra News: सरस्वती तट पर हवन से शुरू हुआ महोत्सव व सरस मेला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Festival and Saras Fair started with Havan on Saraswati banks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। पवित्र सरस्वती तट पर बुधवार को अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का शुभारंभ हवन के साथ हुआ। हवन में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों द्वारा आहुतियां डाली गईं तथा मां सरस्वती की वंदना की गई।
अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का उद्घाटन सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बोर्ड के चेयरमैन अमरपाल राणा, गऊ सेवा आयोग हरियाणा के चेयरमैन श्रवण गर्ग तथा बीजेपी के वरिष्ठ नेता जय भगवान शर्मा डीडी ने किया। महोत्सव की धूम चार फरवरी तक रहेगी, जिसमें दो फरवरी से मुख्य आयोजन होंगे।
विज्ञापन

सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बोर्ड के चेयरमैन अमरपाल राणा ने कहा कि गीता महोत्सव की तर्ज पर मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव को जो स्वरूप सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड देना चाहता था, वह यहां पर देखने को मिला है। पिहोवा एक ऐसा पवित्र स्थल है, जहां पर सरस्वती की धारा बहती हुई दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त पूर्वजों के पिंडदान के लिए भी पिहोवा शहर की बहुत मान्यता है।  उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयास से सरस्वती महोत्सव कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयास से अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सरस्वती महोत्सव पूरे देश में पांच दिन के लिए मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उपमंडल पिहोवा में आयोजित सरस्वती महोत्सव व सरस मेले का आयोजन होना इस स्थल की महिमा को और अधिक बढ़ाता है।

गऊ सेवा आयोग हरियाणा के चेयरमैन श्रवण गर्ग ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र की पहचान होती है। इसके अतिरिक्त लोक कलाकारों को एक मंच मिलता है, जहां पर वे अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी में आयोजित इस कार्यक्रम से नगरी का मान-सम्मान बढ़ा है। जय भगवान शर्मा डीडी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव ने पिहोवा का नाम विश्व स्तर पर बढ़ा दिया है। जिस प्रकार कुरुक्षेत्र का नाम गीता महोत्सव के कारण विश्व प्रसिद्ध हुआ है, उसी प्रकार अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव ने विश्व में अपनी पहचान बना ली है। उन्होंने कहा कि बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आदिबद्री से अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आगाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed