फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers will get one thousand rupees per acre on sowing of Dhaincha: Dr. karmchand

ढैंचा की बिजाई पर किसानों को मिलेंगे एक हजार रुपये प्रति एकड़ : डाॅ. कर्मचंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get one thousand rupees per acre on sowing of Dhaincha: Dr. karmchand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। इस वर्ष किसान किसी भी सरकारी और गैर सरकारी बीज बिक्री केंद्र से ढैंचा का बीज खरीदकर बिजाई कर सकता है। बीज लेते समय किसान ध्यान रखे कि उन्हें बीज का पक्का बिल भी लेना है। ढैंचा की बिजाई पर सरकार द्वारा किसानों को एक हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन के तौर पर दिए जाएंगे।
एक किसान अधिकतम 10 एकड़ ढैंचा की बिजाई पर 10 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि ले सकता है। गत वर्ष की तरह इस वर्ष 2025-26 में ढैंचा का बीज हरियाणा बीज विकास निगम उमरी के बिक्री केंद्रों पर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


कृषि एवं किसान कल्याण उपनिदेशक डाॅ. कर्मचंद ने कहा कि कृषि अधिकारियों द्वारा किसान के खेत का भौतिक सत्यापन करने के बाद प्रोत्साहन राशि सीधे ही किसान के बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी। इसके लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर ढैंचा की बिजाई वाले खेत की फोटो अपलोड करनी होगी। ढैंचा बीज की बिजाई के लिए जिले का लक्ष्य 21 हजार एकड़ है। इस स्कीम का लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed