फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers took to the streets in protest against Agriculture Minister's remarks

Kurukshetra News: कृषि मंत्री की टिप्पणी के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
Farmers took to the streets in protest against Agriculture Minister's remarks
महाराणा प्रताप चौक पर सामाजिक संगठनों और किसानों ने नारेबाजी कर जताया रोष, पुतला भी फूंका, बोले- मांगनी होगी कृषि मंत्री को माफी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल द्वारा महिलाओं पर टिप्पणी किए जाने के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों और सामाजिक संगठन सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला प्रधान संजू नंबरदार के नेतृत्व में कई किसानों ने महाराणा प्रताप चौक पर नारेबाजी कर रोष जताया और पुतला भी फूंका। किसानों के साथ जन संघर्ष मंच के कार्यकर्ता भी शामिल रहे। किसानों ने कृषि मंत्री के इस्तीफे व माफी मांगे जाने की मांग की।

सुबह किसान जाट धर्मशाला में एकत्रित हुए। जहां जिला प्रधान संजू नंबरदार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने कृषि मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि यह किसानों के साथ महिलाओं का भी अपमान है, जिसे सहन नहीं किया जा सकता। बैठक के बाद किसान महाराणा प्रताप चौक पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी कर कृषि मंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान संजू नंबरदार, संजीव आलमपुर, जयभगवान काला, दिलबाग बारवा सहित अन्य किसान नेताओं ने कहा कि कृषि मंत्री की ओर से की गई टिप्पणी को किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जा सकता। इससे पहले राज्यमंत्री संदीप सिंह द्वारा महिला कोच से छेड़छाड़ का मामला भी सामने आ चुका है और यह अभी अदालत में चल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से दोनों मंत्रियों को तत्काल हटाने की मांग की। इस दौरान जनसंघर्ष मंच की महासचिव सुदेश कुमारी ने भी किसानों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed