फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers to take to the streets today to protest trade deal

Kurukshetra News: ट्रेड डील का विरोध, आज सड़कों पर उतरेंगे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers to take to the streets today to protest trade deal
कुरुक्षेत्र। विभिन्न किसान संगठन आज बुधवार को प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में सड़कों पर उतरेंगे। देश बचाओ मोर्चा के बैनर तले जिलेभर के किसान एकजुट होकर मोटरसाइकिल रोष मार्च निकालेंगे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। किसानों का कहना है कि ट्रेड डील से कृषि क्षेत्र और किसानों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा इसलिए इसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) गुट और शहीद भगत सिंह गुट के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में जिलेभर से बड़ी संख्या में किसानों के शामिल होने की संभावना है। किसान नेताओं ने बताया कि सभी संगठनों ने ट्रेड डील के विरोध में एक मंच पर आने का निर्णय लिया है, ताकि किसानों की आवाज सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन

प्रदर्शन से पहले जिले के किसान थीम पार्क और पिपली अनाज मंडी में एकत्रित होंगे, इसके बाद मोटरसाइकिल रोष मार्च निकाला जाएगा। किसान नेताओं ने सभी किसानों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। किसानों का कहना है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा। भाकियू शहीद भगत सिंह के जिला प्रधान संजू नंबरदार व महासचिव दिलबाग सिंह बारवा ने बताया कि संगठन से जुड़े किसान पहले थानेसर अनाजमंडी में एकत्रित होंगे, जहां से मोटरसाइकिल काफिला लेकर थीम पार्क पहुंचेंगे। यहां से जिला सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed