{"_id":"612e8a248ebc3e79fe262583","slug":"farmers-standing-on-the-road-regarding-the-arrival-of-deputy-chief-minister-kurukshetra-news-knl81729942","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमुख्यमंत्री के आगमन की सूचना को लेकर सड़क पर डटे रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमुख्यमंत्री के आगमन की सूचना को लेकर सड़क पर डटे रहे किसान
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आगमन की सूचना पर मंगलवार को किसान त्यौड़ा की सड़क पर खड़े रहे। हालांकि जजपा विधायक रामकरण काला एक दिन पहले ही स्पष्ट कर चुके थे कि उपमुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में नहीं आएंगे, लेकिन बावजूद इसके कुछ किसान अगले दिन सड़क पर नजर आए।
बता दें कि शाहाबाद के विधायक एवं शुगर फेडरेशन के चेयरमेन रामकरण काला की ओर से विशाल धार्मिक कार्यक्रम व भंडारे का आयोजन गांव त्यौड़ा की गोगा मेड़ी पर किया गया। इस कार्यक्रम में दूर-दराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। हवन यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर विधायक ने धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत की और विश्व शांति की कामना की। तत्पश्चात भंडारे की शुरुआत की गई। विधायक रामकरण काला ने कहा कि इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन वह वर्ष 1997 से करते आ रहे हैं और यह किसी तरह से राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है।
इस कार्यक्रम में 36 बिरादरी के लोग शिरकत करते हैं और यहां पूजा अर्चना करते हैं। विधायक रामकरण ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का स्वागत किया। इस अवसर पर विष्णु भगवान गुप्ता, अमनदीप कंबोज, जगबीर, रमेश कश्यप, राजू, सुरेंद्र छिंदी, निशा ठकराल, विजय ठकराल, गुलाब, गुरमीत, शेखू शर्मा, कंवरपाल, सुकराम पाल, रिंकू कठवा, प्रभजीत सिंह जीता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।