{"_id":"68b0be302f53baa8160da589","slug":"farmers-staged-a-sit-in-in-support-of-their-demands-and-submitted-a-memorandum-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-141229-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मांगों के समर्थन में किसानों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मांगों के समर्थन में किसानों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
Fri, 29 Aug 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। धान सीजन में मंडी में नमी के नाम पर लगने वाले कट और खाद की कथित कालाबाजारी के विरोध समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में किसानों ने वीरवार को कड़ा रोष जाहिर किया। उन्होंने जिला सचिवालय परिसर में धरना दिया और जिला उपायुक्त को भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह व अन्य यूनियन से जुड़े किसानों ने ज्ञापन सौंपा।
धान सीजन के दौरान मंडी में नमी के नाम पर लगाए जाने वाले कट एवं अन्य समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन की किसान पंचायत अनाज मंडी पिहोवा में हुई। इसमें पूरे हलके से सैंकड़ों किसानों ने भाग लिया। पंचायत में निर्णय लिया गया कि इस बार किसान नमी के नाम पर कोई कट नहीं लगने देंगे। यदि ऐसा हुआ तो धरना-प्रदर्शन और घेराव से पीछे नहीं हटा जाएगा। इसके बाद तहसीलदार पूनम सोलंकी को मौके पर बुलाकर सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यूनियन के प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच ने कहा सरकार की नीतियों के कारण किसान लगातार समस्याओं से जूझ रहा है। खाद की सरेआम कालाबाजारी हो रही है। लेकिन अभी तक किसी विक्रेता के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही खरी खरी सुनाते हुए कहा कि खाद विक्रेताओं की दुकान पर स्टॉक बोर्ड लगवाए जाएं ताकि किसानों को पुख्ता जानकारी मिल सके।
इसके अलावा मंडी में धान की फसल पहुंचते ही नमी के नाम पर कट लगाकर किसानों को लूटने का धंधा पिछले कई सालों से किया जा रहा है। इसके साथ-साथ फिजी वायरस से हुए नुकसान की गिरदावरी करवारकर किसानों को जल्द मुआवजा दिया जाए। धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू करने की मांग ज्ञापन के माध्यम से रखी गई। किसानों ने कहा कि मंडी में नमी मापने की चाइनीज मशीन मॉडल है। जो सही स्थिति नहीं बता पाती। इसलिए इस बार एफसीआई द्वारा प्रमाणित मशीन से ही नमी की मात्रा चेक करवाई जाएगी।
विज्ञापन
किसान पंचायत में अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान नवीन गर्ग, उप प्रधान चंद्रगुप्त मंगला, सुखबीर सैनी, प्रेम सिंह आदि में भी किसानों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ब्लॉक प्रभारी विनोद बाखली, हल्का प्रधान कंवलजीत, ब्लॉक प्रधान बलविंदर भटेडी, युवा प्रधान मनीष मलिक, वरिष्ठ उपप्रधान गुरलाल असमानपुर, युवा उपप्रधान मालक विर्क ,डॉ. गुलजार सिंह, मिल्लू मलिक , रणजीत कंबोज, मलकीत बाजवा आदि मौजूद रहे।