फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers shouted across

Kurukshetra News: किसानों ने भरी हुंकार, पिपली महारैली में आर-पार को तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers shouted across

विज्ञापन
शाहाबाद। पिपली अनाज मंडी में 12 जून को होने वाली एमएसपी दिलाओ, किसान बचाओ महारैली में आर-पार का फैसला किया जाएगा। महारैली में हरियाणा ही नहीं देश भर के किसान शामिल होंगे और अगर पुलिस ने कहीं पर भी किसानों पर लाठियां चलाई तो मौके पर ही जवाब दिया जाएगा। शाहाबाद के किसान विश्राम गृह में भाकियू चढ़ूनी गुट की प्रदेशस्तरीय बैठक में आंदोलन के संबंध में रणनीति बनाई गई।
प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह मथाना की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी जिलों के अध्यक्ष शामिल हुए। महारैली को सफल बनाने को लेकर सभी पदाधिकारियों की ड्यूटियां भी लगाई गईं। पत्रकारों से बातचीत में यमुनानगर के जिला प्रधान संजू कुमार और सुमन हुड्डा ने बताया कि इस बैठक में पिपली अनाज मंडी में महारैली के लिए सभी खापोंं, जत्थे बंदियों, संगठनों, आढ़ती, मनरेगा मजदूरों, आंगनबाड़ी वर्करों के साथ-साथ सभी सामाजिक व धार्मिक संगठनों से सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन

प्रदेश प्रधान कर्म सिंह मथाना, अंबाला जिला के प्रधान मलकीत सिंह और अर्शदीप चढूनी ने कहा कि बैठक में फैसला लिया गया कि इस महारैली में पहुंचने के लिए पुलिस किसानों को जहां पर भी रोकेगी, किसानों द्वारा उसी जगह पर जीटी रोड जाम कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान एमएसपी के लिए जेल गये हैं और आज एमएसपी सारे देश का मुद्दा बन चुका है। अब किसानों की रिहाई की मांग नहीं करेंगे, बल्कि खुद भी एमएसपी लागू कराने के लिए जेल में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रम और कर्म सिंह मथाना ने कहा कि यह गुरनाम सिंह चढूनी व अन्य किसान नेताओं की रिहाई की नहीं बल्कि एमएसपी की लड़ाई है। इसके लिए आर-पार किया जाएगा। महारैली में पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, उत्तरांचल के साथ-साथ अन्य राज्यों से किसान व अन्य संगठन शामिल होंगे। किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ पिपली पहुंचेंगे। बैठक में यशपाल चढूनी, महावीर चहल, कर्म सिंह मथाना, संजू यमुनानगर, सुमन हुड्डा गुडगांव, ममता कादियान झज्जर, रीटा चहल, रूपिन्द्र कौर, पूनम रेटू जींद, अनीता सुदगम जींद, अनीता सांगवान , अजय राणा करनाल, मलकीत सिंह अंबाला सहित अन्य जिलों के प्रधान व शाहाबाद कोर कमेटी के सदस्य शामिल हुए।

प्रशासन गड्ढे खोदे तब भी महारैली में पहुंचेंगे
भाकियू कैथल जिला प्रधान महावीर सिंह ने दावा किया कि पिपली महारैली में कैथल जिला अपनी अहम भूमिका निभाएगा। इसमें कैथल से ज्यादा से ज्यादा किसान शामिल होंगे, फिर भले ही प्रशासन गड्ढे ही क्यों न खोद दे।

वहीं जींद जिला प्रधान अनीता ने कहा कि इस बार लाठीचार्ज किया तो मौके पर ही जवाब दिया जाएगा। किसान नेत्री पूनम ने कहा कि 12 जून की रैली नहीं, बल्कि एमएसपी के आर-पार की लड़ाई होगी। भले ही भाकियू प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी जेल में हैं, लेकिन वह रुकने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed