{"_id":"670da03b4f70219a8c0bdcf4","slug":"farmers-should-use-stubble-management-sonu-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-125578-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान करें पराली प्रबंधन का इस्तेमाल : सोनू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान करें पराली प्रबंधन का इस्तेमाल : सोनू
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में पराली प्रबंधन के लिए सहगल फाउंडेशन एवं वाॅलमार्ट फाउंडेशन के सहयोग से चलाई जा रही फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के अंतर्गत 11 सुपर सीडर मशीनों का वितरण एडीसी सोनू भट्ट व डीडीए डाॅ. कर्मचंद, सहायक कृषि अभियंता डाॅ. राजेश वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया।
अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट ने कहा कि खेतों में पड़े अवशेष न जले इसके लिए कृषि विभाग की ओर से विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वह खेतों में पड़े अवशेषों को ना जलाएं बल्कि कृषि यंत्रों का प्रयोग करते हुए पराली का निस्तारण करे। पराली जलाना हम सबके सामने एक मुख्य समस्या है और इसके कारण लोगों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है पराली के उचित प्रबंधन के लिए सरकार के साथ कई समाजसेवी संस्थाओं की ओर से भी बहुत के कार्य किए जा रहें हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसी क्रम में सहगल फाउंडेशन एवं वाॅलमार्ट फाउंडेशन के की ओर से जिले के 100 चयनित गांवों में पराली प्रबंधन एवं उन्नत खेती के उद्देश्य से परियोजना चलाई जा रही है। सहगल फाउंडेशन संस्था से नीरज दुबे ने विभिन्न राज्यों में चलाई जा रही कार्यों की जानकारी दी।